फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The tenant had murdered doctor wife

किरायेदार ने की थी डाक्टर पत्नी की हत्या

Sun, 18 Feb 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Feb 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
The tenant had murdered doctor wife
RECOVERED CASH ND JEWELLARY - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डा. की बेवा पत्नी की हत्या कर लूट की घटना को अंजाम किराएदार दंपति ने साथियों के साथ मिलकर दिया था। पुलिस ने आरोपी दंपति समेत चार लोगों को पकड़ लिया है। एक आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 12 लाख के जेवर बरामद किए हैं। मोहल्ला पाठक निवासी स्वर्गीय डा. नरेंद्र सिंह गौड़ की पत्नी साधना गौड़ की 12 जनवरी को हत्या कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। मृतका के दामाद डा. जितेंद्र सोलंकी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी मृगेंद्र सिंह ने घटना का खुलासा किए जाने को स्वाट टीम और कायमगंज कोतवाली पुलिस को लगाया था। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि डाक्टर की पत्नी साधना की हत्या और लूट की घटना को अंजाम उसके घर पर किराए पर रहने वाले प्रवेश उर्फ नेपाली यादव व पत्नी विमलेश ने साथियों के साथ मिलकर दिया था। किराएदार ने बुलंद शहर के जहांगीराबाद के गायत्री नगर निवासी रवि उपाध्याय और आलमबाग लखनऊ निवासी शिवम शुक्ला उर्फ अनुपम के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को कोतवाली के गांव अताईपुर जदीद के पास लूटे गए जेवरों व रुपयों का बंटवारा करते पकड़ लिया। आरोपियों के पास से करीब 12 लाख रुपये के जेवर बरामद किए है। इसमें 26 हजार रुपये नगद हैं। आरोपियों के पास से एक बाइक, मृतका का चुनाव पहचान पत्र, एक शंख, मृतका का वॉकमैन भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरगांव निवासी आरोपी आशीष उर्फ लालू फरार है। इस दौरान एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी शरद चंद्र, कामयगंज कोतवाल द्रविण कुमार, स्वाट टीम प्रभारी संजय कुमार राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



इस तरह घटना को दिया था अंजाम
एसपी ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी प्रवेश उर्फ नेपाली यादव पहले अनुपम उर्फ शिवम शुक्ला के पड़ोस में कायमगंज में किराए पर रहता था। दोनों में दोस्ती हो गई। शिवम उर्फ अनुपम एक लड़की को हाल में भगा कर हरिद्वार ले गया था और वहीं पर किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। घटना के 7-8 दिन पूर्व प्रवेश उर्फ  नेपाली अनुपम के पास गया था। पैसों की जरूरत होने के कारण हरिद्वार में नेपाली ने मकान मालिक के घर चोरी की घटना को अंजाम देने की साजिश रची। सभी आरोपी इसमें शामिल हुए। रवि उपाध्याय ने नेपाली के घर चार दिन रुक कर रेकी की। 12 जनवरी को करीब 2 बजे रवि उपाध्याय ने दवा खाने के लिए डाक्टर की बेवा साधना से पानी मांगा।  वह पानी लेने के लिए रसाईघर में गई, तभी रवि घर में घुस गया। रसोईघर में घुसते ही रवि ने साधना का मुंह पीछे से पकड़ कर दबा दिया। इस दौरान आरोप लालू आया और साधना के हाथ बांध कर कमरे में डाल दिया। आरोपी प्रवेश व लालू गेट पर रखवाली करते रहे। हत्या और लूट की घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पड़ोसी का सीसी कैमरा बना खुलासे का सहारा
फर्रुखाबाद। डाक्टर की बेवा पत्नी साधना की हत्या और उसके घर हुई लूट की घटना के खुलासे में पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे ने अहम भूमिका निभाई है। पड़ोसी तंबाकू व्यापारी अभिषेक के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है। इस कैमरे में डाक्टर की पत्नी के घर आने और जाने वाले सभी लोग कैद हो गए थे। पुलिस ने कैमरे के फुटेज लेकर सर्विलांस टीम के माध्यम से घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed