{"_id":"627963747b14657ad06e66ac","slug":"the-tempo-overturned-due-to-the-collision-of-the-car-the-death-of-the-child-farrukhabad-news-knp6958643101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से टेंपो पलटा, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से टेंपो पलटा, बालक की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार कार की टक्कर से टेंपो पलट गया। उसमें सवार बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। लोहिया अस्पताल में बालक को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों में कोहराम मच गया।
शहर के मोहल्ला गंगानगर निवासी सुधीर शर्मा पत्नी सुनीता शर्मा के साथ सोमवार को जहानगंज में दोस्त के घर दावत खाने गए। वह बेटी पम्मी शर्मा के पांच वर्षीय पुत्र रमन शर्मा को भी अपने साथ ले गए थे। रात करीब नौ बजे तीनों लोग टेंपो से घर लौट रहे थे। शहर में बढ़पुर मंदिर के पास तेज रफ्तार एक कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। उसमें सुधीर, सुनीता और रमन दब गए।
आसपास के लोगों ने तीनों को निकाला। सुधीर और सुनीता के हल्की चोटें आईं, जबकि रमन के चेहरे पर अधिक चोट थी। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक बाइक से वहां से गुजरा। उसने तीनों लोगों को पहचान लिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद वह बालक समेत तीनों को लोहिया अस्पताल लेकर गया। वहां डॉक्टर ने बालक रमन को मृत घोषित कर दिया। पुत्र का शव देखकर मां पम्मी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पम्मी शर्मा ने बताया कि रमन के अलावा उसकी एक डेढ़ साल की बेटी रोली है। पति दिनेश शर्मा ड्राइवरी करते हैं।