{"_id":"c6e7fc6c7bf37d6f6b1ff5379dd4ded5","slug":"the-team-catch-electricity-theft-stone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पिलयानी में शनिवार को विद्युत विभाग के एसडीओ की अगुवाई में गई टीम ने दो आटा चक्की पर कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी। तार जब्त करने को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर गांव वालों ने टीम को घेर लिया और पथराव किया। इस पर एसडीओ और टीम के सदस्य जान बचा कर भाग निकले। इस पथराव में एसडीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। अवर अभियंता ने दो चक्की मालिकों के खिलाफ मेरापुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
एसडीओ संतोष कुमार, एसडीओ शरद प्रताप शनिवार को अवर अभियंता और लाइनमैन के साथ गांव पिलयानी में बिजली चोरी के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। बिजली विभाग की टीम ने गांव में सोनू और विजय बहादुर की आटा चक्की कटिया से चलते पकड़ी। इस पर कनेक्शन काट कर तार को जब्त कर लिया। तार जब्त करने के मामले को लेकर दोनों चक्की मालिक और बिजली विभाग की टीम में नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
विवाद होने पर गांव के लोगों ने बिजली विभाग की टीम को घेर लिया। खुद को ग्रामीणों के बीच घिरा देख अधिकारियों के पसीने छूट गए। गांव वालों ने टीम के सदस्यों पर पथराव करना शुरू दिया। पथराव होते ही दोनोें एसडीओ, जेई व लाइनमैन अपनी जान बचाकर यहां से भागे। ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों को गांव के बाहर तक खदेड़ दिया। इसकी जानकारी मेरापुर थाने को दी गई। थाना पुलिस के मौके पर पहुंचने पर गांव वालों का गुस्सा शांत हुआ। बिजली विभाग की टीम पुलिस के साथ थाने पहुंची।
विज्ञापन
एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि कटिया से चक्की चलती पकड़ी थी। इनका तार जब्त करने को लेकर विवाद हुआ था। गांव के लोगों ने पथराव किया। इस पथराव में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। चक्की मालिक सोनू और विजय बहादुर के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।