फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The teacher's father cried in front of the Women's Commission member

महिला आयोग सदस्य के सामने फफककर रोया शिक्षिका का पिता

Wed, 04 Dec 2019 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
The teacher's father cried in front of the Women's Commission member
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में समस्या सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस पहुंचकर महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें सुनीं। इस दौरान बेटी का ससुराल में उत्पीड़न होने की फरियाद लेकर आया पिता फूट-फूट कर रोने लगा।
विज्ञापन

कहा कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। सीओ का मामला निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद महिला आयोग की सदस्य जिला जेल पहुंचकर महिला बंदियों के हाल-चाल पूछे
विज्ञापन

फतेहगढ़ के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल ने महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई की। फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी चंद्रदीप प्रार्थनापत्र दिया कि उनकी बेटी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी नवंबर 2016 में प्रदीप यादव से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज में कार की मांग को लेकर ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करने लगे। धमकाकर बेटी के खाते से करीब आठ लाख 64 हजार रुपये निकालने के साथ जेवर भी ले लिए। उत्पीड़न बंद होने पर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया।
गैरजमानती वारंट जारी होने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इतना कहते ही वह फफक कर रो पड़े। इस पर महिला आयोग सदस्य ने सीओ को आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए, जबकि मेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तिलक चढ़ाने के वर पक्ष द्वारा शादी से इनकार करने की शिकायत की। कुल छह शिकायतें आईं।

सभी मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने 16 अक्तूबर को सुनवाई के बाद की गई कार्रवाई की रिपोर्ट ली। महिला आयोग सदस्य ने बताया कि जिला जेल में निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed