फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The suffering the scorching heat , the temperature reached 44.7 degrees

भीषण गर्मी ने किया बेहाल, तापमान 44.7 डिग्री पहुंचा

Sun, 31 May 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 31 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
The suffering the scorching heat , the temperature reached 44.7 degrees
भीषण गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। सुबह से ही मौसमगरम हो जाता
विज्ञापन
है। दिन पर दिन गर्मी के तीखे होते तेवर से लोग बिलबिला रहे हैं। करीब एक सप्ताह से पारा 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास ठहरा हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। भीषण गर्मी से हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है।

29 मई को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो 30 मई को घटकर 44.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। 31 मई को फिर बढ़ते हुए 44.7 डिग्री सेल्सियस हो गया जबकि न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। करीब एक सप्ताह से पारा में उतार-चढ़ाव लगा है लेकिन यह घटने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसके चलते गर्मी का प्रकोप जारी है। सुबह होते ही गर्मी असर दिखाना शुरू कर देती है। सुबह 9 बजे के बाद धूप में चटकपन शुरू हो जाता है। रविवार को भी सुबह से ही मौसम गर्म

होने लगा। दोपहर 12 बजे चटक धूप निकलने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। हालांकि दोपहर करीब 1.30 बजे बादलों ने अपनी ओट में जब सूरज देवता को छिपा लिया तो लोगोें को कुछ राहत मिली। एक तो भीषण गर्मी, ऊपर से बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। शनिवार रात में बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान रहे। बिजली न आने से दोपहर में लोग घरों के बाहर ही नजर आते हैं। गर्मी और लू के चलते रविवार को त्रिपोलिया चौक से घुमना बाजार तक

लगने वाले संडे बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। धूप से बचने के लिए लोग छाते का इस्तेमाल कर रहे हैं। भीषण गर्मी से हैजा और डायरिया जैसी बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। हीट स्ट्रोक का भी खतरा बना हुआ है। क्लीनिकों और अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। लोहिया अस्पताल में भी हैजा और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed