फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The Sub-Inspector who lost his life in the Haryana accident had been posted in the district for 17 years.

Farrukhabad News: 17 वर्ष जिले में तैनात रहे थे हरियाणा हादसे में जान गंवाने वाले दरोगा

Thu, 07 May 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The Sub-Inspector who lost his life in the Haryana accident had been posted in the district for 17 years.
फोटो-16 सत्यभान सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो-17 विकासनगर स्थित घर पर शोकाकुल महिलाएं। संवाद
फोटो-18 विकास नगर घर पर शव पहुंचने पर शामिल लोग। संवाद


- बुधवार दोपहर शव पहुंचने पर परिवार में मची चीख पुकार
-14 साल से अपने मकान विकासनगर में परिवार संग रह रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी

फर्रुखाबाद। उरई थाने से दबिश देने जा रही पुलिस की कार हरियाणा के नूंह में डंपर से टकरा गई थी। इसमें जान गंवाने वाले पांच लोगों में से दरोगा सत्यभान सिंह शहर के मोहल्ला विकासनगर में रहते थे। बुधवार दोपहर उनका शव घर पहुंचने पर परिजन में चीख पुकार मच गई। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। डेढ़ साल बाद उन्हें सेवानिवृत्त होना था।
कासगंज जिले के थाना पटियाली के गांव अलीपुर दादर निवासी सत्यभान सिंह करीब 17 साल तक जिले के अलग-अलग थानों में तैनात रहे। करीब 14 साल पहले कादरीगेट के विकासनगर मोहल्ले में उन्होंने अपना मकान बनवा लिया था। यहां पत्नी अतरकली और बेटी, बेटा भी रहते थे। यहां से दरोगा बनने के बाद वह उरई कोतवाली में पहुंच गए। तेजतर्रार होने के चलते उन्हें एक मिशन पर भेजा गया था लेकिन हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गए
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब तीन बजे पुलिस वाहन से उनका शव यहां लाया गया। शाम को शव यात्रा पांचाल घाट के लिए रवाना हुई। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। घर में बेटी अमरजीत कौर, परमजीत कौर, बेटा मंजीत सिंह, विशाल सिंह व युवराज सिंह हैं। बड़े भाई बादल सिंह, कीरत सिंह, छोटे सत्यवीर सिंह व गुरुदेव सिंह हैं। पुत्र विशाल सिंह ने बताया कि पिता छह अप्रैल को घर आए थे। वह दिल्ली में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed