फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The student who came for the shaving of his nephew drowned in the Ganges.

Farrukhabad News: भतीजे के मुंडन में आया छात्र गंगा में डूबा

Thu, 16 Mar 2023 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
The student who came for the shaving of his nephew drowned in the Ganges.
फर्रुखाबाद। भतीजे के मुंडन संस्कार में आए बीएससी के छात्र की गंगा में डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर गांव दोषपुर नागर निवासी बृजलाल कुशवाह के बड़े बेटे विवेक कुशवाह के पुत्र का मुंडन संस्कार था। परिवार के लोग पांचाल घाट पर संस्कार करने आए थे। दोपहर तीन बजे के करीब सभी लोग गंगा नहा रहे थे। उसी समय सबसे छोटा पुत्र अनमोल कुशवाह उर्फ दीपक (20) पुल के पास नहाने चला गया।
अचानक गहरे पानी में चला गया। घाट पर खड़े भाई अनिल, विवेक और गोविंद ने उसे बचाने का प्रयास किया, मशक्कत के बाद अनमोल को गंगा से निकालकर परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे।वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस पर परिवार में मातम पसर गया। दीपक चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह मानिकपुर स्थित महाविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था। पिता मजदूरी करके परिवार का भरण- पोषण करते हैं। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed