फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The student was beaten up by the soldiers for not telling the address of the villager

ग्रामीण का पता न बताने पर छात्र को सिपाहियों ने पीटा

Sun, 17 Oct 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The student was beaten up by the soldiers for not telling the address of the villager
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। ग्रामीण का घर न बताने पर सिपाहियों ने नाबालिग छात्र को सरेआम मारा पीटा। जानकारी पर पिता ने एसपी को आन लाइन प्रार्थना पत्र भेजकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसओ ने पंचायत बुलाकर सिपाहियों से माफी मंगवाकर मामले को रफा दफा कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बरई निवासी देव सिंह व गांव के अचल सिंह में तीन दिन पहले जमीन के विवाद में झगड़ा हो गया था। इसकी सूचना पर थाने के दो सिपाही भाजपा की झंडा लगी बोलेरो में बैठकर गांव में पहुंचे। सिपाहियों ने एक ग्रामीण के दरवाजे पर बोेलेरो रोकी। ग्रामीण का नाबालिग पुत्र वहां खड़ा था। जोकि कक्षा नौ में पढ़ता है। सिपाहियों ने उससे देव सिंह के घर के बारे में पूछा। इस पर छात्र वहां से भागने लगा।
विज्ञापन

सिपाहियों ने पीछा करके छात्र को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद सिपाहियों ने देव सिंह व अचल सिंह को पकड़कर थाने ले आए। पकड़े गए दोनों लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। छात्र ने मारपीट की जानकारी अपने पिता राजेश को दी। राजेश ने एसपी को आनलाइन प्रार्थना पत्र भेजकर नाबालिग पुत्र के साथ सिपाहियों के मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एसओ दिग्विजय सिंह ने क्षेत्र के लोगों की पंचायत बुलाई। इसमें पीड़ित राजेश व दोनों सिपाहियों को बुलाया। सिपाहियों से माफी मंगवाकर पूरे मामले को रफा दफा कर दिया। एसओ ने बताया कि शिकायतकर्ता व सिपाहियों के बीच समझौता हो गया। कुछ गलतफहमी हो गई थी। जिसको दोनों पक्षों ने आमने समाने आने पर दूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed