फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The strong wind blew the electricity of cities and villages

तेज हवा ने गुल कर दी शहर व गांवों की बिजली

Thu, 06 Aug 2020 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
The strong wind blew the electricity of cities and villages
विद्युत लाइन पर गिरे पेड़ को काटता लाइनमैन। - फोटो : FARRUKHABAD
तेज हवा ने गुल कर दी शहर व गांवों की बिजली
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। तेज हवा चलने से तारों के आपस में टकराने व पेड़ों की डालें छूने से आए फाल्टों से शहरी व ग्रामीण इलाकों की बिजली गुरुवार को पूरे दिन गुल रही। ग्रामीण इलाकों को दिन में एक घंटे भी बिजली नहीं मिल सकी। शहरी क्षेत्र में बार-बार आए फाल्ट ठीक कराकर बिजली दी गई।
गुरुवार सुबह से तेज हवा चलनी शुरू हो गई। इससे शहरी क्षेत्र के उपकेंद्रों की 11केवी और ग्रामीण इलाकों के उपकेंद्रों की 33 केवी व 11 केवी लाइन में पेड़ की डालें छूने या तार टकराने से फाल्ट हुए। इससे गंगापार क्षेत्र के अमृतपुर, तहसील, सलेमपुर और राजेपुर उपकेंद्र पूरे दिन बंद रहे और करीब तीन सौ गांवों की बिजली गुल रही। दोपहर में गांव तौफीक की मड़ैया में एक पेड़ टूट कर 33 केवी लाइन पर गिर गया। इसे काट कर अलग करने का काम देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

शमसाबाद, हजियांपुर और हुसैनपुर उपकेंद्र के सभी फीडर बंद रहने से करीब दो सौ गांवों की बिजली बंद रही। नवाबगंज उपकेंद्र की 33 केवी व 11 केवी लाइन में कई जगह फाल्ट होने से ठीक नहीं हो पाए। इससे करीब 90 गांवों को दिन भर बिजली नहीं मिली। कायमगंज, कंपिल, मोहम्मदाबाद, कमालगंज, जहानगंज क्षेत्र के भी उपकेंद्रों के फीडरों के 11 केवी लाइनों में तेज हवा से बार-बार फाल्ट आए। इससे यह सभी विद्युत उपकेंद्र बंद रहे और गांवों को बिजली नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र का कुटरा विद्युत उपकेंद्र सुबह से शाम तक फाल्ट से बंद रहा। जिससे कचहरी, कलक्ट्रेट, विकास भवन समेत सरकारी दफ्तरों व मोहल्लों की बिजली गुल रही। फतेहगढ़, लकूला, ठंडी सड़क, जसमई विद्युत उपकेंद्र भी फाल्टों के कारण ठीक से दिन में नहीं चल पाए। शहरी क्षेत्र में कर्मचारियों ने दिन में कई बार फाल्टों को ठीक कर बिजली चालू की, लेकिन हवा से बार-बार फाल्ट आते रहे।

इससे शहरी क्षेत्र के मोहल्लों को दिन में ठीक से बिजली नहीं मिल सकी। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि तेज हवा से कहीं पेड़ की डाल से तो कहीं तार आपस में टकराने से फाल्ट आने से यह समस्या पैदा हुई है। एक्सईएन ग्रामीण हरवरन ने बताया कि तेज हवा से फाल्ट अधिक आने से उपकेंद्र नहीं चल पा रहे हैं। इससे ग्रामीण इलाकों की बिजली बंद रही। फाल्टों को ठीक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed