फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The stream of virtue flowing through Yagya, Bhagwat, Katha and charity.

Farrukhabad News: यज्ञ, भागवत, कथा व दान से प्रवाहित हो रही पुण्य की धारा

Thu, 23 Jan 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 23 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The stream of virtue flowing through Yagya, Bhagwat, Katha and charity.
 सांस्कृतिक पांडाल में रासलीला का मंचन करते कलाकार।  - फोटो : सांस्कृतिक पांडाल में रासलीला का मंचन करते कलाकार।
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। पांचालघाट गंगा तट पर बसी आस्था की नगरी में कल्पवासी यज्ञ, भागवत कथा व दान से पुण्य की धारा प्रवाहित कर रहे हैं। धार्मिक आयोजनों से मेला रामनगरिया भक्तिरस से सराबोर है। गुरुवार को मौसम का मिजाज बदलने के बावजूद आस्था की धारा बहती रही।
विज्ञापन

भागीरथी के तट पर बसी धर्म की नगरी में चहुंओर धार्मिक आयोजनों से भक्ति की धारा बह रही है। यज्ञ की आहुतियों से वातावरण सुगंधित हो रहा है। सुबह से हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ स्नान फिर जयकारों से कल्पवास क्षेत्र गूंजता रहता है। साउंड से भी दूर-दूर तक गंगा मईया के गीत भी सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में जगह-जगह भागवत कथा हो रही है। इससे कथा पंडाल में पहुंचकर श्रोता अपना जीवन धन्य बना रहे हैं। आदर्श क्षेत्र में चल रही भागवत कथा में स्वामी सत्यस्वरूप ब्रह्मचारी कहते हैं कि माघ के महीने में सच्चे मन से स्नान व दान-पुण्य करने वालों की गंगा मइया मनोकामना पूर्ण करती हैं। श्रीपंच दस नाम अग्नि अखाड़ा क्षेत्र में बच्चा स्वामी शिवस्वरूप ब्रह्मचारी सुबह श्री नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते हैं। श्री शतचंडी महा यज्ञ की तैयारियां चल रही है। सांस्कृतिक पंडाल में वृंदावन के स्वामी हरगोविंद की रास लीला का मंचन किया गया। जिसमें माखन चोरी की लीला, गोपियों के घरों में जाकर माखन चुराना व यमुना तट पर रासलीला देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
देवी जागरण में जलेगी ज्वाला देवी की ज्योति
मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक 26 जनवरी को देवी जागरण होगा। इसमें जलने वाली ज्योति हिमांचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित ज्वाला देवी मंदिर में जलने वाली ज्योति से जलाकर लाई जाएगी। ज्योति लाने के लिए चार मेला कर्मचारी हिमांचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने बताया कि हर साल मेला में होने वाला देवी जागरण में ज्योति ज्वाला देवी के मंदिर से ही आती है।
-------------

चोरों ने कल्पवासियों का माल उड़ाया
मेला रामनगरिया में जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव पिपरिया निवासी अरविंद कुमार रेडीमेड की दुकान लगाए हैं। रात में चोर दुकान में घुस कर पर्स चुरा ले गए। जिसमें 10 हजार रुपये थे। हरदोई थाना हरपालपुर के गांव सिरसा निवासी ब्रजेश कुमार की राउटी से एक मोबाइल व जैकेट, पेंट चोरी हो गई। उन्होंने मेला थाने में तहरीर दी है। मेला थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि मेला में पुलिस गश्त लगातार की जा रही है। रात में सभी प्वाइंट चेक किए जा रहे हैं।
---------------

भगवान प्रेम के भूखे हैं, छप्पन भोग के नहीं
सांस्कृतिक पांडाल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर आचार्य तिलकेंद्र शेखर त्रिपाठी ने कहा कि जो मनुष्य मन भावन वस्तु समर्पित करते हैं, प्रभु उसके प्रेम को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा भगवान श्रीकृष्ण ने भक्तों के लिए छोटी सी आयु में गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। इंद्रदेव का अभिमान चूर किया। भगवान प्रेम के भूखे हैं, न कि छप्पन भोग के। आदर्श क्षेत्र में सत्यस्वरूप ब्रम्हचारी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जा रही है।

---------------
वैदिक क्षेत्र में नेता सुभाष चंद्र को किया याद
वैदिक क्षेत्र में चरित्र निर्माण शिविर में सुबह संत व कल्पवासियों ने यज्ञ में आहुतियां डालीं। नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि वेद में दो शक्तियों का वर्णन है। किसी भी राष्ट्र की उन्नति के लिए ब्रह्मशक्ति और छात्रशक्ति की महती आवश्यकता होती है। नेता जी सुभाषचंद्र बोस में यह दोनों शक्तियां थीं। बोस ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आचार्य प्रदीप शास्त्री, पं. धनीराम बेधड़क, पं. शिवनारायण आर्य, राजेश आर्य, विवेक कुमार, उत्कर्ष आर्य, उदयराज आर्य, संदीप आर्य, हरिओम शास्त्री, शिशुपाल आर्य, अजीत आर्य रहे।

 सांस्कृतिक पांडाल में रासलीला का मंचन करते कलाकार। 

 सांस्कृतिक पांडाल में रासलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : सांस्कृतिक पांडाल में रासलीला का मंचन करते कलाकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed