{"_id":"68eaa85fecdf04f9ae0a1efa","slug":"the-singing-of-the-youth-captivated-the-hearts-the-message-of-swadeshi-was-conveyed-through-music-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107637-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवाओं के गायन ने मन मोहा, संगीत से स्वदेशी का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवाओं के गायन ने मन मोहा, संगीत से स्वदेशी का संदेश
Sun, 12 Oct 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो-27, स्वदेशी मेला के मंच पर भजन प्रस्तुत करते युवा कलाकार। संवाद
फर्रुखाबाद। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तर्ज पर शुरू हुए जिला स्तरीय स्वदेशी मेले के सांस्कृतिक मंच पर युवाओं के गायन ने मन मोह लिया।
उन्होंने संगीत के माध्यम से स्वदेशी अपनाकर देश को शक्ति प्रदान करने की अपील की। दिन भर खासी भीड़ रहने से दुकानदारों के भी चेहरे खिल उठे।
शहर के क्रिश्चियन कॉलेज मैदान में चल रहे स्वदेशी मेले में शनिवार सुबह से ही रौनक रही। मंच पर भजन कार्यक्रम हुए। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र पांडेय के संयोजन में हुए गायन कार्यक्रम में स्वयं दीक्षित, पार्थ मिश्रा, मन्नत, वैभव मिश्रा ने भजन की प्रस्तुति दी। शिवि पांडेय के नृत्य को सभी ने सराहा।
अरविंद दीक्षित के संयोजन में केवट लीला का मंचन किया गया। इसमें अरविंद दीक्षित केवट, अनुपम पांडेय निषाद, कृष्णा मिश्रा राम, कृष्णा दुबे लक्ष्मण और हनुमान का पात्र रामांश दीक्षित ने निभाया। इसमें सुनो रे राम की कहानी.... को प्रमुखता से दिखाया गया।
मेले में विधायक नागेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ स्टॉलों का अवलोकन किया। लोगों ने खरीदारी की। इससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। उपायुक्त उद्योग सूर्य प्रकाश यादव ने कहा कि मेले की अधिकांश दुकानों पर क्यूआर कोड से भुगतान लिया जा रहा है। मेले से अपने जिले के उत्पाद लोगों के घरों तक पहुंचेंगे। इससे जिले में आर्थिक मजबूती आएगी।