फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The shopkeeper committed suicide by shooting himself on the temple

Farrukhabad News: दुकानदार ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

Wed, 16 Aug 2023 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper committed suicide by shooting himself on the temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। किराए के मकान में रह रहे एक दुकानदार ने मंगलवार दोपहर को कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। काफी देर दुकान पर न पहुंचने पर पिता ने एक युवक को घर भेजकर दिखवाया, तो होश उड़ गए। उसकी शादी न होने से वह पिता के साथ ही रहता है। सीओ सिटी और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

जहानगंज थाने के गांव रुनी चुरसई निवासी लालाराम गुप्ता अपने छोटे अविवाहित पुत्र अन्नू गुप्ता (35) के साथ शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी सुरक्षा गार्ड ग्रीश चंद्र शुक्ला के मकान में किराए पर रहते थे। पिता-पुत्र ने पूर्व सभासद श्यामसुंदर उर्फ लल्ला के आवास के बाहर खोखा में किराने की दुकान खोल रखी थी। मंगलवार दोपहर में अन्नू पिता को दुकान पर बैठाकर घर चला गया। करीब दो बजे उसने कमरे में कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के पारस और ग्रीश चंद्र कमरे में उसे देखने गए। खून से लथपथ लाश देख चीख निकल गई। कुछ ही देर में आसपास के लोग भी आ गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाल अनिल कुमार चौबे, फारेंसिक टीम और सीओ सिटी पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल की। पिता लालाराम ने बताया कि अन्नू सुबह नाश्ता में चाय और पापड़ खाए थे। सब कुछ ठीकठाक था। उनका बड़ा बेटा अपनी ससुराल सौरिख कन्नौज मेें रहता है। आत्महत्या क्यों की यह समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

पेट्रोल पंप कर्मियों ने ठेली वाले को पीटा, शीशे तोड़े

फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा के सामने पेट्रोल पंप पर देर शाम एक युवक ठेली लगाए था। उसी समय पेट्रोल पंप के कर्मी ने उससे सामान लिया और पैसे नहीं दिए। पैसे मांगने पर वह अन्य साथियों को लेकर आया और मारपीट कर दी। एक कर्मी ने ठेली के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची कादरीगेट पुलिस ने दुकानदार को ही फटकार कर भगा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed