फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The shock of the death of the farmer crop waste

बर्बाद फसल के सदमे से किसान की मौत

Wed, 01 Apr 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 01 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
The shock of the death of the farmer crop waste
फसल बर्बादी के सदमे से ब्लाक क्षेत्र के गांव खानपुर में बुधवार तड़के
विज्ञापन
किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी अमृतपुर मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने शव का पंचनामा कराने से इनकार कर दिया। गांव खानपुर निवासी बलवीर सिंह कुशवाह (60) पुत्र नत्थू सिंह के पास करीब 20 बीघा खेत है। उनके पुत्र सुधीर कुमार के

मुताबिक मंगलवार की रात पिता बलवीर सिंह भोजन करके कमरे में सो गए। बुधवार तड़के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने आवाज दी तो परिजन जाग गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई। सुधीर ने बताया कि ओलावृष्टि और बरसात से खेत में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। इससे पिता परेशान रहते थे। 1.70

लाख का केसीसी ऋण भी पिता ने ले रखा था। किसान की मौत होने की जानकारी मिलने पर उप जिलाधिकारी अमृतपुर लालजी मिश्रा मृतक के किसान के घर गए। उन्होंने मृतक का पोस्टमार्टम कराने को कहा तो परिजनों इनकार कर दिया।

एसडीएम ने मृतक के खेत में खड़ी गेहूं की फसल का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि मृतक को दिल की बीमारी थी। हार्टअटैक से मौत हुई है। सदमे से नहीं। एसडीएम ने बताया कि फसल में मात्र 10 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। इसके चलते मृतक किसान के परिजन मुआवजा मिलने की श्रेणी में नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed