फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The roster replacement fast unto death

रोस्टर बदलवाने को आमरण अनशन

Sat, 27 Jun 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 27 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
The roster replacement fast unto death
रमजान के महीने में  जिलाधिकारी के आश्वासन के बावजूद पुराना रोस्टर लागू न
विज्ञापन
किए जाने पर हिंजामं ने तहसील परिसर में दोबारा आमरण अनशन शुरू कर दिया है। जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना ने कहा कि जब तक पुराना रोस्टर लागू नहीं हो जाता, अनशन जारी रहेगा। अनशन में पहुंचे शमसाबाद चेयरमैन ने भी मांग का समर्थन किया।

रमजान में रोजेदारों की सुविधा के लिए शासन स्तर पर शाम 6.30 से 11.30 बजे तक और रात 2 बजे से सुबह 9 बजे तक बिजली दिए जाने का रोस्टर लागू किया गया था। गर्मी में सारे दिन बिजली न मिलने से रोजेदार परेशान हैं। हिंजामं ने 23 जून को तहसील परिसर में आमरण अनशन शुरू किया था। नगर के सभी सामाजिक संगठनों ने इस अनशन को

समर्थन दिया था। रोजेदार भी अनशन पर बैठे थे। शाम 4 बजे पहुंचे डीएम एनकेएस चौहान ने अनशनकारियों को दो दिन में रोस्टर बदल जाने का भरोसा दिया था। डीएम के इस भरोसे के बावजूद रोस्टर में परिवर्तन न होने पर हिंजामं के जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना ने शनिवार से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। इसके तहत  उन्होंने तहसील परिसर में

अनशन शुरू कर दिया। प्रदीप ने  कहा कि इस बार  रोस्टर में बदलाव न होने तक अनशन खत्म नहीं होगा। अनशन स्थल पर पहुंचे शमसाबाद के चेयरमैन विजय  गुप्ता ने कहा कि रोस्टर बदले जाने से शमसाबाद में भी रोजेदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान संजय अग्रवाल, सौरभ भारद्वाज,  गौरव वर्मा, शिवमंगल, राजमंगल दीक्षित, केशव शुक्ला, विवेक शर्मा, हिमांशु यादव, रितेश सेठ, हाफिज शाहनूर, मुकेश राठौर आदि मौजूद रहे।

बैठक में बिजली मुद्दा गूंजा
आजाद नगर स्थित मदीना मस्जिद में शनिवार को बिजली की समस्या को लेकर बैठक हुई। बैठक में शाही इमाम रफीक खान ने कहा कि कस्बे में बिजली व्यवस्था काफी बेहाल है। ट्रिपिंग की समस्या के चलते तीन-चार घंटे ही बिजली मिल रही है। रमजान में बिजली की समस्या से दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बैठक में बिजली का रोस्टर बदलकर सुबह 10 से दोपहर

3 बजे और शाम 5 से भोर 4 बजे तक करने की मांग की गई। हाफिज रसूल, आलिम शाह, मौलाना गुलाम, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद उमर और रियाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed