फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The retired DSP who committed suicide had broken ties with his family.

Farrukhabad: आत्महत्या करने वाले रिटायर्ड DSP ने तोड़ दिया था परिवार से नाता, परिजनों को मौत की सूचना नहीं मिली

Thu, 08 Feb 2024 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 08 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
The retired DSP who committed suicide had broken ties with his family.
गांव कुबेरपुर दमदमा के मूल निवासी रिटायर्ड डीएसपी ने वर्षों से गांव और परिवार से नाता तोड़ लिया था। लखनऊ में गोली मारकर आत्महत्या कर लेने की परिवार के लोगों को सूचना भी नहीं मिली। गांव में रह रहे छोटे भाई और अन्य परिजनों ने उनकी मौत पर दुख जताया। कायमगंज के कुबेरपुर दमदमा के मूल निवासी 73 वर्षीय कैलाश चंद्र यूपी पुलिस के डीएसपी पद से वर्ष 2010 में रिटायर्ड हुए थे। अपने सर्विस काल से ही वे लखनऊ में रहने लगे थे। लखनऊ सेक्टर जानकीपुरम में मंगलवार दोपहर उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी थी। यह सूचना उनके गांव या परिवार को नहीं दी गई।
विज्ञापन


बुधवार सुबह गांव में उनके छोटे भाई रामनिवास व उनकी पत्नी हसमुखी देवी अहाते में गमगीन बैठे थे। रामनिवास ने बताया कि उनके तीन भाई-बहन थे। उनसे बड़े भाई रामप्रकाश की भी मौत हो चुकी है। बड़े भाई कैलाश चंद्र ने यहीं शिक्षा ली और दरोगा के पद पर भर्ती हुए थे। भाई का पहले तो गांव और घर पर आना जाना बना रहा। मगर करीब 22 वर्षों से वे यहां नहीं आए। उनके इकलौते पुत्र रवि की 1992 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2012 में पत्नी पुष्पा सिंह की भी सड़क हादसे में जान चली गई। उन्होंने भांजे अंशुल को गोद ले लिया था।अंशुल व उनकी पत्नी पूनम उनके साथ रहते थे। पत्नी और बेटे की मौत से वे टूट से गए थे। बीमार भी रहते थे।इसी वजह से उन्होंने जान दे दी। रामनिवास ने बताया कि भाई का अंतिम संस्कार भांजा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed