फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The records of Ba's teachers will be verified

बा विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारियों के अभिलेख सत्यापन को कमेटी गठित

Fri, 12 Jun 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
The records of Ba's teachers will be verified
अभिलेखों की जांच करते बीएसए। - फोटो : FARRUKHABAD
बा के शिक्षकों के अभिलेखों का होगा सत्यापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अनामिका शुक्ला प्रकरण के खुलासे के बाद बा विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक व कर्मचारियों के अभिलेखों का सत्यापन होगा। इसके लिए बीएसए ने चार सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। 15 व 16 जून को अभी शिक्षक व कर्मचारियों को अभिलेखों के साथ कमेटी के सामने उपस्थित होना होगा।
अनामिका शुक्ला प्रकरण खुलने के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मची है। राज्य परियोजना अधिकारी विजय किरन आनंद के आदेश पर जिले के पांचों कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में संविदा पर तैनात शिक्षकों व कर्मचारियों के अभिलेखों की दोबारा जांच होगी।
विज्ञापन

बीएसए लालजी यादव ने सत्यापन के लिए बीईओ रंगनाथ चौधरी, बीईओ बेगीश गोयल, परियोजना अधिकारी वत्सला गौर व डीसी बालिका शिक्षा नागेंद्र सिंह की कमेटी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागेंद्र सिंह बताया कि बा विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों को 15 व 16 जून को शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति, निवास प्रमाण पत्र, नियुक्ति पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, नियुक्ति से पूर्व दिए गए आवेदन प्रार्थना पत्र लेकर आना होगा। तीन फोटो भी लानी होगी। इन सभी का सत्यापन कमेटी करेगी।
दो शिक्षिकाओं के एक आधार नंबर होने पर हुई जांच
फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय राजेपुर की पार्ट टाइम टीचर मोनिका गुप्ता व शमसाबाद बा विद्यालय की पार्ट टाइम टीचर अर्चना के आधार कार्ड नंबर परियोजना कार्यालय में एक होने से पकड़े गए। राज्य परियोजना निदेशक के आदेश पर बीएसए ने कमेटी से शैक्षिक अभिलेख, आधार व पैन कार्ड की जांच कराई।

बीएसए लालजी यादव ने खुद अभिलेखों, आधार कार्ड व पैन कार्ड को देखकर की जांच की। इसमें दोनों के आधार और पैन नंबर अलग-अलग पाए गए। आधार कार्ड का नंबर फीडिंग के दौरान गलत होने का मामला सामने आया। बीएसए ने बताया कि जांच आख्या राज्या परियोजना निदेशक को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed