फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The rain ruined the hard work of the farmers

Farrukhabad News: बारिश ने फेरा किसानों की मेहनत पर पानी

Thu, 19 Jun 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 19 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The rain ruined the hard work of the farmers
मंडी समिति में बारिश से भीगी मक्का फैलाते किसान। - फोटो : :मगरमच्छ को पकड़े खड़े ग्रामीण ।
कायमगंज। गुरुवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने मंडी समिति परिसर में किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सड़कों पर सूखने के लिए फैलाई गई सैकड़ों क्विंटल मक्का बारिश में भीग गई। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि आढ़ती नमीयुक्त मक्का खरीदने से इन्कार कर देते हैं, इसलिए वे उपज को सुखाने के लिए सड़क पर फैला देते हैं। किसान प्रदीप और लालू ने बताया कि वे बुधवार को 70-80 क्विंटल मक्का लेकर मंडी आए थे, लेकिन आढ़ती ने नमी के कारण खरीदने से मना कर दिया। मजबूर होकर उन्होंने मक्का को मंडी की सड़क पर सुखाने के लिए फैला दिया और घर लौट गए।
विज्ञापन

गुरुवार तड़के हुई बारिश ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। बारिश के बाद किसान फिर से भीगी मक्का को सुखाने के लिए मंडी परिसर में उसे दोबारा फैलाते नजर आए। किसानों को डर है कि मक्का में ज्यादा नमी रहने से वह काली पड़ जाएगी। उसका स्वाद भी बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय आढ़ती प्रवीण यादव ने बताया कि भीगी मक्का में भवका (फफूंदी) लगने की आशंका रहती है। जिससे उसकी गुणवत्ता खराब हो जाती है। यही वजह है कि मंडी में सूखी मक्का को ही तरजीह दी जाती है। अब किसानों को यह उपज औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed