फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The punch of the police of Kanpur Nagar showed power

कानपुर नगर की पुलिस के मुक्के ने दिखाया दम

Sun, 14 Nov 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The punch of the police of Kanpur Nagar showed power
फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में पुलिस जोन कानपुर की अंतर जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करने क - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखबाद। पुलिस की जोन स्तरीय 25वीं भारोत्तोलन और मुक्केबाजी प्रतियोगिता के पहले दिन कानपुर नगर और फतेहगढ़ की टीमों का दबदबा रहा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में पांच जिलों की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

स्व. ब्रहमदत्त स्टेडियम में एसपी अशोक कुमार मीणा ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पांचों टीमों के मैनेजर से एसपी ने हाथ मिलाकर परिचय लिया। खेलों की शुरुआत महिला वर्ग की 54 किलो ग्राम की मुक्केबाजी से हुई। इसमें कानपुर नगर की रेनू ने झांसी की सरिता नागर को तीन राउंड में पराजित किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में 71 किलो भार में झांसी के धर्मेंद्र ने झांसी के हरीष को पराजित किया। 61 किलो भार वर्ग में कानपुर नगर के दीनानाथ पहले व पंकज भाटी दूसरे स्थान पर रहे। 67 किलो भार वर्ग में औरैया के अजय कुमार प्रथम रहे। 72 किलो भार वर्ग में इटावा के बनवारी प्रथम, फतेहगढ ़के मनीपाल दूसरे, कानपुर नगर के राहुल तीसरे, फतेहगढ़ के कमल चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

81 किलो भारवर्ग में कानपुर नगर के शैलेंद्र सिंह यादव प्रथम, फतेहगढ ़के तेजवीर दूसरे, इटावा के मोहित गौतम तीसरे स्थान पर रहे। 89 किलो भारवर्ग में कानपुर नगर के शेर सिंह प्रथम, मोहित कुमार दूसरे, फतेहगढ़ के राजकुमार तीसरे और अरविंद कुमार चौथे स्थान पर रहे। 96 किलो भार वर्ग में फतेहगढ़ के दीनदयाल पहले, अर्जुन दूसरे, भूपेंद्र तीसरे स्थान पर रहे।
भारोत्तोलन के महिला वर्ग में 55 किलो भार वर्ग में झांसी की सरिता सागर प्रथम, फतेहगढ़ की कविता दूसरे स्थान पर रही। 59 किलो भार वर्ग में कानपुर की हेमलता प्रथम रहीं। 64 किलो भार वर्ग में कानपुर नगर की प्रियंका प्रथम व आशा दूसरे स्थान पर रहीं। 71 किलो भार वर्ग में कानपुर नगर की उमारानी प्रथम स्थान पर रहीं। मुक्केबाजी संघ के उपाध्यक्ष प्रबल पाठक, सचिव पंकज यादव, जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, शिक्षक अरुण यादव, कुलदीप यादव, संजीव, सचिंद्र सिंह, सचिन सिहं, पीटीआई जगदीश बघेल निर्णायक रहे।
सीओ लाइन प्रदीप सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक वेद सिंह, फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल, इंस्पेक्टर मिर्जा सदरे आलम बेग, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा मौजूद रहे। सीओ ने एसपी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया।

इन जनपदों की टीमें नहीं आई
फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद), इटावा, झांसी, कानपुर नगर, औरैया की टीमें प्रतियोगिता में खेल रही हैं। कन्नौज, कानपुर देहात, जालौन, ललितपुर नहीं आई हैं।

स्टेडियम फतेहगढ़ में शपथ लेते खिलाड़ी। संवाद

स्टेडियम फतेहगढ़ में शपथ लेते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed