फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The prisoners were overwhelmed after bathing in the water of Triveni.

Farrukhabad News: त्रिवेणी के जल से स्नान कर बंदी हुए अभिभूत

Fri, 21 Feb 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 21 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The prisoners were overwhelmed after bathing in the water of Triveni.
फर्रुखाबाद। महाकुंभ प्रयागराज से मंगाए गए त्रिवेणी संगम के जल की कलश स्थापना कारागार में हुई। पूजन अर्चन के बाद कारागार में निरुद्ध सभी धर्मों के बंदियों ने पवित्र जल से स्नान किया।
विज्ञापन

जिला कारागार फतेहगढ़ में संगम से लाए गए जल कलश की विधि-विधान से पूजा अर्चना व मंत्रोच्चरण के बाद बड़े कुंड में प्रवाहित किया गया। बंदियों ने हर-हर गंगे के उदघोष के साथ स्नान किया। जेलर नागेश सिंह ने बताया कि संगम जल स्नान कार्यक्रम में करीब 590 पुरुष और महिला बंदियों ने स्नान किया। केंद्रीय कारागार में भी निरुद्ध बंदियों को त्रिवेणी जल से स्नान के लिए कार्यक्रम रखा गया। विशेष वाहक को भेजकर संगम से जल मंगवाया गया। प्रात: आठ बजे वैदिक मंत्रों के साथ संगम के जल का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। कारागार में बंदियों ने त्रिवेणी के पवित्र जल से स्नान किया, जिससे वे अभिभूत हो गए। बंदियों ने शासन के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे एक विशेष अवसर बताया। कार्यक्रम में न केवल बंदियों के मनोबल को बढ़ाया गया, बल्कि उन्हें धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी जोड़ा गया।
विज्ञापन

जेलर करुणेंद्र कुमार यादव, रविंद्र सिंह यादव, डिप्टी जेलर सुधाकर राय गौतम, कृष्ण कुमार, जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed