फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The prisoners sent 1000 cowcoats to the cowshed in vehicles made by them.

Farrukhabad News: बंदियों ने बनाए 1000 काऊकोट वाहनों से गोशाला भेजे

Mon, 09 Dec 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 09 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
The prisoners sent 1000 cowcoats to the cowshed in vehicles made by them.
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ की जिला जेल के बंदियों ने बनाए 1000 काऊ कोट सोमवार को गोशालाओं में भेजे गए। इससे गोवंशों का सर्दी से बचाव होगा। अधिकारियों ने झंडी दिखाकर कोट से भरे वाहन रवाना किए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह के निर्देश पर जिला जेल में फटे-पुराने कंबल व जिला प्रशासन से उपलब्ध कराई गई जूट की बोरियों से बंदियों ने 1000 काऊ कोट बनाए। इससे गोशालाओं में रह रहे निराश्रित गोवंशों को सर्दी से बचाया जा सके। सीवीओ डॉ. नीरज गौतम, डिप्टी सीवीओ डॉ. मनोज शर्मा, व डॉ. भूपेंद्र जिला जेल पहुंचे।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने बताया कि बंदियों द्वारा युद्ध स्तर पर काऊ कोट बनाए जा रहे हैं। सीवीओ डॉ. नीरज गौतम ने बताया कि निराश्रित गोवंश के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था किसी जनपद में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवीओ ने बताया कि यह काऊकोट याकूतगंज, बसेली, नेकपुर खुर्द, सितवनपुर पिथू, मौधा व खंडौली गोशाला के गोवंशों के लिए भेजे गए हैं। जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने बताया काऊ कोट लगातार बनाए जा रहे हैं। शीघ्र गोशालाओं में काऊकोट की दूसरी खेप भेजी जाएगी। इससे गोवंशों को सर्दी से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed