{"_id":"65a585f330f57473bf0526ae","slug":"the-prisoner-was-brought-unconscious-and-admitted-to-the-hospital-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1858-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पेशी पर लाया गया बंदी बेहोश, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पेशी पर लाया गया बंदी बेहोश, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कई दिन से बीमार चल रहा एक बंदी पेशी के दौरान कमरे में बेहोश हो गया। उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती कर लिया गया।
कन्नौज थाना छिबरामऊ के गांव बहारापुर निवासी अजीत (31) को नवाबगंज पुलिस ने चोरी के मामले में पिछले साल 14 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कड़ाके की सर्दी के चलते वह कई दिन से पेट व सिर में दर्द और उल्टी से पीड़ित था। उसे जेल के ही अस्पताल से दवाएं दी जा रहीं थीं।
सोमवार सुबह उसे कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया। उसे कचहरी की हवालात में बंद किया गया। वह हवालात में ही बेहोश हो गया। बेहोशी की सूचना पर ड्यूटी स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए। उसे दरोगा आनंद शर्मा लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती कर लिया गया है। बताया जाता है कि कई दिन से दिक्कत थी, मगर जेल के अस्पताल से कुछ गोलियां दे दी जाती थीं। उससे कोई फायदा नहीं हुआ। लिहाजा हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
-- -- --