फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The price of potatoes has fallen by 108 rupees per quintal in four days.

Farrukhabad News: कमालगंज मंडी में चार दिन में 108 रुपये क्विंटल आलू का भाव गिरा

Tue, 06 Jan 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 06 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The price of potatoes has fallen by 108 rupees per quintal in four days.
फोटो-32 कमालगंज स्थित मंडी में ट्रैक्टर ट्राली से उतरता आलू। संवाद
कमालगंज। आलू मंडी में चार दिन में आलू के भाव में 108 रुपये क्विंटल की गिरावट आ गई। वहीं भारी मात्रा में आलू की आमद से दूसरे दिन भी मंडी में जाम की स्थिति रही। आसपास की मंडियों की तुलना में सबसे तेज भाव मिलने की चर्चा से मैनपुरी जनपद का भी आलू मंडी में आया।
विज्ञापन


कृषि उत्पादन मंडी समिति कमालगंज में 31 दिसंबर को आलू मंडी का भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने उद्घाटन किया था। आलू की बिक्री का भाव नीलामी से तय हो रहा था। पहले दिन बुधवार को 271 से 331 रुपये पैकेट (50 किलो) आलू बिका था। दूसरे व तीसरे दिन 270 से 345 रुपये तक बिका। हालांकि एक किसान के आलू की नीलामी बोली 375 रुपये पैकेट तक पहुंची थी लेकिन अच्छे आलू का भाव 345 रुपये माना गया। इसके बाद नीलामी व्यवस्था बंद हो गई। अब आढ़तों पर लगे आलू को देख कर किसानों से सीधे सौदे होने लगे हैं। चार दिन में अच्छे आलू का भाव लुढ़कते हुए सोमवार को 291 रुपये पर आ गया। सबसे ज्यादा 291 रुपये पैकेट के हिसाब से अहिमा के किसान गौरव राजपूत का आलू बिका। जबकि नीचे में 225 रुपये पैकेट भाव रहा।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि नीलामी में कुछ लोग देखा-देखी में ऊंची बोली लगाकर मंडी का माहौल खराब कर रहे थे। इसलिए नीलामी से आलू बिक्री की व्यवस्था बंद हो गई। अब आलू के सौदे इस तरह से किए जा रहे हैं कि जिससे किसानों से खरीदा जाने वाला माल बाहर की मंडियों में आसानी से बिक सके और किसान को पैसा मिल सके। नीलामी में ज्यादा दाम लगाने वाले बाद में आढ़त से किसान का माल उठाने से मुकर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी मनोज ने कहा कि कमालगंज मंडी में ऊंचे भाव की शोहरत फैलने से मैनपुरी के बेवर से भी काफी माल आया। रविवार को करीब 40 ट्रक यानी 20 हजार पैकेट से अधिक माल आया था। सोमवार को भी काफी माल आने से मंडी के अंदर जाम की स्थिति रही। गल्ला आढ़ती संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय कमल का कहना है कि व्यापारियों और लोडर को एक दिन पहले का आलू अगले दिन अपराह्न दो बजे तक ट्रक में लोड करा लेना चाहिए। जब ट्रैक्टर से मंडी में आलू आने का समय होता है। तब ट्रकों में लोडिंग से रास्ता जाम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed