फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The price of gourd and cauliflower spoiled the budget

Farrukhabad News: लौकी और फूलगोभी के दाम ने बिगाड़ा बजट

Wed, 22 Oct 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 22 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The price of gourd and cauliflower spoiled the budget
फोटो-15, दुकान पर रखी लौकी और फूल गोभी। संवाद
नवाबगंज। त्योहार पर जहां मिठाइयों ने बाजार में रौनक बढ़ाई, वहीं सब्जियों की कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। फूलगोभी 40-45 रुपये में बिकी तो लौकी के दाम 60 रुपये किलो तक रहे। अन्य सब्जियां भी त्योहार पर काफी महंगी रहीं।
विज्ञापन

फूलगोभी जो पिछले साल दिवाली पर मात्र 10-15 रुपये प्रति पीस बिकती थी, इस बार 40 से 45 रुपये में बिकी। सब्जी विक्रेता रामफेरे राठौर ने बताया कि इस बार लागत बढ़ने और सर्दियों की फसल देर से आने के कारण दामों में भारी उछाल देखने को मिला। उन्होंने बताया कि पिछले साल गोभी और लौकी 10 से 15 रुपये में बिक रही थीं, लेकिन इस बार किसानों को तो फायदा हुआ पर ग्राहकों की जेब पर भारी बोझ पड़ा।
विज्ञापन

इसी तरह लौकी के दाम घटने की बजाय बढ़ गए। लौकी 60 रुपये किलो तक बिकी। इसी तरह धनिया भी 60-70 रुपये ढाई सौ ग्राम मिली। टमाटर के भाव भी 35 से 40 रुपये किलो रहे। तरोई, भिंडी, घुइयां और परवल भी 20 से 30 रुपये ढाई सौ ग्राम मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed