फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The police officer who asked for desi ghee became a police officer

देसी घी मांगने वाले दरोगा बन गए थानेदार

Fri, 01 Oct 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The police officer who asked for desi ghee became a police officer
फर्रुखाबाद। फरियादी से देसी घी मांगने वाले दरोगा पर एक महीने बाद ही पुलिस अधीक्षक मेहरबान हो गए हैं। उन्हें मेरापुर थाने का प्रभारी बना दिया गया है। रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होेने में फंसे दरोगा को नवाबगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है। शहर कोतवाल और मऊदरवाजा थाने समेत कई थाने के प्रभारी भी बदले गए हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज थाने में तैनाती के दौरान दरोगा देवी प्रसाद का एक आडियो वायरल हुआ था। इसमें वह एक फरियादी से देसी घी मांगते सुने गए थे। फरियादी को जातिसूचक गालियां भी दी गई थीं। आडियो के आधार पर 27 अगस्त 2020 को एसपी अशोक कुमार मीणा ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया था। एक महीने चार दिन बाद ही देवीप्रसाद बेदाग हो गए। उन्हें प्रमोट करके गुरुवार को मेरापुर का थानेदार बना दिया गया है।
विज्ञापन

नवंबर 2020 में रिश्वत मांगने का आडियो वायरल होने के मामले में लाइन हाजिर दरोगा अच्छे लाल पाल को नवाबगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है। अभी वह शमशाबाद थाने में तैनात हैं। आडियो वायरल होने के समय वह मेरापुर थाने की अचरा चौकी में तैनात थे और तत्कालीन एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने उन्हें लाइन हाजिर किया था। एक सिपाही निलंबित भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला को शहर कोतवाल, निरीक्षक आमोद कुमार सिंह को थाना प्रभारी मऊदरवाजा, अमर पाल सिंह को एसओ कमालगंज बनाया गया है। जहानगंज एसओ दिनेश कुमार गौतम को एसओ राजेपुर, यहां तैनात एसओ देवेश कुमार को थाना जहानगंज की जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि यदि किसी पर कोई आरोप है तो उसकी जांच हो रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed