फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The players of the district won six gold and one silver in arm wrestling

Farrukhabad News: जिले के खिलाड़ियों ने आर्म रेसलिंग में जीते छह स्वर्ण व एक रजत

Mon, 14 Apr 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 14 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The players of the district won six gold and one silver in arm wrestling
आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ मौजूद विजेता खिलाड़ी। - फोटो : आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ मौजूद विजेता खिलाड़ी।
फर्रुखाबाद। राज्य स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में जिले के छह खिलाड़ियों ने सोना जीता। प्रतिद्वंदियों को कराकर जिले का मान रखा। मेरठ के मेयर ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

12 से14 अप्रैल के मध्य मुरादाबाद में 16वीं उत्तर प्रदेशीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर यूथ, सीनियर मास्टर, दिव्यांगजन श्रेणियों में महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिले से छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिले से पहली बार जिले से दो बेटियां प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई। दोनों ने ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हुए सोना जीता।
विज्ञापन

यूथ वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में अंजू यादव व 60 किलोग्राम भार वर्ग में पूजा कौशल ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुष श्रेणी में सब जूनियर वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियम पटेल, 70 किलोग्राम भार वर्ग में मेहुल गुप्ता ने, जूनियर वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में युवराज गंगवार ने स्वर्ण जीता। 55 किलोग्राम भार वर्ग में राघव मौर्य ने यूथ श्रेणी में रजत पदक जीता। कोच ध्रुव शुक्ला ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण जीतकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग के संघ के महासचिव वीपी सिंह ने बताया प्रतियोगिता में 20 जिलों की टीमों ने भाग लिया। इसमें फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुज्जफरनगर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, रामपुर, हरदोई, लखनऊ, अंबेडकर नगर, बलिया, आजमगढ़, कानपुर, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा,अलीगढ़ की टीमें शामिल रहीं। कोच ध्रुव शुक्ला के पिता शिक्षक नेता राजकिशोर शुक्ला ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed