फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The pesticide bears neither a batch number nor a manufacturing date.

Farrukhabad News: कीटनाशक पर बैच नंबर न ही बनाने की तारीख

Thu, 07 May 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The pesticide bears neither a batch number nor a manufacturing date.
फोटो-23 नमूने के लिए रखी नकली कीटनाशक की बोतल। संवाद
विज्ञापन

- पांचाल घाट पर मंगलवार रात 25 लाख कीमत का पकड़ा गया था कीटनाशक

- कन्नौज के डीलर स्तर से ही फर्जीवाड़ा करने का विभाग ने किया दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर मंगलवार रात पकड़े गए 25 लाख रुपये के कीटनाशक पर न तो बैच नंबर लिखा है और न ही बनाने व एक्सपायर होने की तिथि अंकित है। इसके चलते उसके नकली होने की पुष्टि की गई है। जांच के लिए दो नमूने लैब भेजे गए हैं। विभाग का दावा है कि कन्नौज डीलर स्तर से ही पूरा फर्जीवाड़ा किया गया है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि उपकृषि निदेशक की सूचना पर उन्होंने सातनपुर मंडी रोड पपियापुर स्थित किसान एजेंसीज के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। एजेंसी संचालक शिवम अग्रवाल ने बताया कि संदिग्ध बीज शोधक रसायन इलेक्ट्रॉन अभय एग्रो ट्रेडर्स नेरा रोड कन्नौज से मिला है। 2520 लीटर रसयान की कीमत 25 लाख 20 हजार रुपये है। शिवम ने यह भी बताया कि यह कीटनाशक पांचालघाट स्थित लालू यादव के प्लॉट में मौजूद है।
विज्ञापन

बोतलों पर विनिर्माण तिथि, अवसान तिथि व बैच नंबर न होने से नकली प्रतीत हो रही है। जांच के दौरान कमालगंज के गांव अवापुखरी निवासी अमित, बॉबी व शिवम अग्रवाल मौजूद रहे। यूपीएल कंपनी को भी सूचना दे दी गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नकली कीटनाशक की पोल खोलेगी कंपनी



जिला कृषि रक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि 25 लाख की नकली कीटनाशक केंद्रीय कृषि रक्षा भंडार बुढ़नामऊ में रखवाई गई है। नकली कीटनाशक पर यूपीएल कंपनी की इलेक्ट्रान है। इसमें एजॉक्सीस्ट्रोबिन 2.5%+थियोफेनेट मिथाइल11.25%+ थाईमेथोक्जाम 25%+ एफस (इंसेक्टीसाइड+फंगीसाइड ) लिखा है। वह यूपीएल कंपनी को नोटिस देकर पूछेंगे कि यह कीटनाशक कंपनी से कब और किसे बेची गई और इसमें कौन-कौन से रसायन का मिश्रण है। साथ ही नमूने की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। इससे फसलों में होने वाले नुकसान की भी जानकारी हो जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि कीटनाशक की दुकानों पर लगातार निगरानी रखकर नमूने लिए जाते हैं। नमूना फेल होने पर विक्रेताओं के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाती है। हाल ही में दो कीटनाशक के नमूने फेल होने की रिपोर्ट आने पर एक विक्रेता के खिलाफ वाद दायर हो चुका है। जबकि दूसरे नमूने की रिपोर्ट अप्रैल में आने से वाद दायर करने की प्रक्रिया चल रही है। 55 नमूना का लक्ष्य होने से इससे अधिक नमूनों की जांच नहीं कराई जा सकती है।

शिवम अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने नकली कीटनाशक होने के संबंध मंगलवार सुबह ही जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक सुरजीत सक्सेना को वीडियो भेजकर जानकारी दे दी थी। साथ ही यूपीएल कंपनी के मंडलीय प्रबंधक अमित सिंह को भी जानकारी दी थी। यूपीएल कंपनी ने अपनी लीगल टीम भेजी। टीम ने नकली कीटनाशक की पुष्टि की और अधिकारियों को जानकारी दी। यह भी बताया कि कन्नौज के डीलर अभय एग्रो ट्रेडर के पास कीटनाशक खरीद के साक्ष्य ही नहीं हैं जबकि उन्हें 25 लाख 20 हजार का कीटनाशक बेच दिया। इससे कन्नौज डीलर स्तर से ही पूरा फर्जीवाड़ा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed