फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The performance of the employees, seeking to increase honorariu

कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने की मांग

Wed, 14 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Wed, 14 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
The performance of the employees, seeking to increase honorariu
फोटो-3, परिचय-चीनी मिल गेट पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
 चीनी मिल में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर हंगामा किया। इस दौरान पेराई कार्य बाधित होने पर गन्ना काश्तकारों ने पेराई चालू कराने की मांग की। जीएम के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। करीब तीन घंटे बाद पेराई चालू हो सकी।


बुधवार को चीनी मिल में सुबह आठ बजे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सभी को एक समान मानदेय देने को लेकर अड़ गए। उन्होंने कहा कि 192 रुपये के हिसाब से ही भुगतान किया जाए। भुगतान नकद दिया जाए। श्रमिकों ने हंगामा करते हुए मिल परिसर के अंदर गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


श्रमिक विकास, सुरजीत, रवि कुमार, अंकित, राजेश, धर्मेंद्र, रवीश कुमार, रनवीर, शिवमोहन, अंशुल, नेमसिंह, रक्षपाल, यदुवीर, कश्मीर और रविंद्र आदि ने कहा कि लगभग 250 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी मिल में कार्य कर रहे हैं। किसी को 144 रुपये तो किसी को 168 और 192 रुपये मिलते हैं, जो भेदभावपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीओ अरुण कुमार ने श्रमिकों की तीन कैटागिरी बर्ताइं और कहा कि इसके हिसाब से ही रुपया दिया जाता है। इस पर कहा गया कि कई लोग आईटीआई भी किए हुए हैं। इस पर श्रमिकों ने मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इधर डेलीवेजिज कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान जब पेराई कार्य ठप्प हो गया तो गन्ना लेकर ग्राउंड के बाहर खडे़ किसान परेशान हो गए।


वह परिसर में जा पहुंचे और मिल प्रशासन से पेराई चालू कराने की मांग करने लगे। जीएम के पहुंचने के बाद पेराई कार्य चालू कराया गया। जीएम ने बताया कि बैंक से 50 हजार रुपये निकालने की लिमिट है। सभी को नकद भुगतान नहीं किया जा सकता। मिल के संसाधनों के लिए रुपयों की जरूरत पड़ती है। खाता खुलाने के लिए भी कहा है, लेकिन वह लोग खाता नंबर नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed