{"_id":"585184a04f1c1b686f64b536","slug":"the-performance-of-the-employees-seeking-to-increase-honorariu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने की मांग
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो-3, परिचय-चीनी मिल गेट पर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चीनी मिल में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर हंगामा किया। इस दौरान पेराई कार्य बाधित होने पर गन्ना काश्तकारों ने पेराई चालू कराने की मांग की। जीएम के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। करीब तीन घंटे बाद पेराई चालू हो सकी।
बुधवार को चीनी मिल में सुबह आठ बजे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सभी को एक समान मानदेय देने को लेकर अड़ गए। उन्होंने कहा कि 192 रुपये के हिसाब से ही भुगतान किया जाए। भुगतान नकद दिया जाए। श्रमिकों ने हंगामा करते हुए मिल परिसर के अंदर गेट पर प्रदर्शन किया।
श्रमिक विकास, सुरजीत, रवि कुमार, अंकित, राजेश, धर्मेंद्र, रवीश कुमार, रनवीर, शिवमोहन, अंशुल, नेमसिंह, रक्षपाल, यदुवीर, कश्मीर और रविंद्र आदि ने कहा कि लगभग 250 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी मिल में कार्य कर रहे हैं। किसी को 144 रुपये तो किसी को 168 और 192 रुपये मिलते हैं, जो भेदभावपूर्ण है।
विज्ञापन
सीसीओ अरुण कुमार ने श्रमिकों की तीन कैटागिरी बर्ताइं और कहा कि इसके हिसाब से ही रुपया दिया जाता है। इस पर कहा गया कि कई लोग आईटीआई भी किए हुए हैं। इस पर श्रमिकों ने मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इधर डेलीवेजिज कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान जब पेराई कार्य ठप्प हो गया तो गन्ना लेकर ग्राउंड के बाहर खडे़ किसान परेशान हो गए।
वह परिसर में जा पहुंचे और मिल प्रशासन से पेराई चालू कराने की मांग करने लगे। जीएम के पहुंचने के बाद पेराई कार्य चालू कराया गया। जीएम ने बताया कि बैंक से 50 हजार रुपये निकालने की लिमिट है। सभी को नकद भुगतान नहीं किया जा सकता। मिल के संसाधनों के लिए रुपयों की जरूरत पड़ती है। खाता खुलाने के लिए भी कहा है, लेकिन वह लोग खाता नंबर नहीं दे रहे हैं।