फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The passengers were not getting Amarnath location

अमरनाथ गए यात्रियों की नहीं मिल रही लोकेशन

Mon, 11 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद Updated Mon, 11 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
The passengers were not getting Amarnath location
जयनरायन मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। शहर से अमरनाथ की यात्रा पर गए लोगों की लोकेशन उनके परिजनों को दूसरे दिन रविवार को भी नहीं मिली। इससे परिजन काफी परेशान हैं। इसके साथ ही उनकी खैर-खबर जानने के लिए नाते-रिश्तेदारों का भी उनके घर आने लगे हैं।

विज्ञापन


शहर क्षेत्र के मोहल्ला बागकूंचा के अनिल कुमार दीक्षित, उनकी पत्नी रेनू दीक्षित, बेटा आदित्य दीक्षित, बेटी जागृति दीक्षित, अनिल की बहन सुमन मिश्रा निवासी इलाहाबाद और अनुराधा बाजपेयी निवासी शाहजहांपुर अमरनाथ यात्रा पर 2 जुलाई 2016 को गए थे।
विज्ञापन


लेकिन इनका अपने परिजनों से 7 जुलाई से मोबाइल से संपर्क टूट गया। शनिवार को भी अनिल के भतीजे शुभम दीक्षित चाचा की खैर-खबर जानने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क करते रहे लेकिन बात नहीं हो सकी। सुबह समाचार पत्रों में खबर पढ़ने के बाद अनिल कुमार के भाई राजेश दीक्षित के घर नाते-रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर कोई अमरनाथ की यात्रा पर गए अनिल दीक्षित आदि की खैर-खबर जानने को व्याकुल थे। अनिल कुमार के भतीजे शुभम दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार से चाचा अनिल दीक्षित, चाची रेनू आदि के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन किसी का मोबाइल नंबर लग रहा है।

नाते-रिश्तेदार भी उनके फोन पर चाचा आदि के बारे में जानकारी कर रहे हैं। सुबह से टेलीविजन पर समाचार के माध्यम से अमरनाथ यात्रा के बारे जानकारी कर रहे हैं। बस भगवान भोलेनाथ से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि चाचा-चाची व परिवार के साथ ही अमरनाथ यात्रा पर गए सभी लोग सुरक्षित हों।


उन्होंने कहा कि परिजनों की लोकेशन न मिलने की वजह से पूरा परिवार परेशान है। यही हाल मोहल्ला खतराना से अमरनाथ यात्रा पर गए जयनरायन मिश्र के परिजनों का है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed