{"_id":"582c9b3b4f1c1b56368ffadc","slug":"the-new-notes-will-not-be-broken-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए नोट नहीं मिलने से टूटा रिश्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए नोट नहीं मिलने से टूटा रिश्ता
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
घर पर रखे शादी के कार्ड।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए नोट का इंतजाम नहीं होने से रिश्ता टूट गया। तिलक चढ़ाने गए लकड़ी के पिता को वर पक्ष ने रोक दिया। मान मनौव्वल होने के बाद भी लड़के का पिता पुराने नोट लेने के लिए राजी नहीं हुआ। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। बुधवार को दिनभर पंचायत चलती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव महावीर नगला निवासी जसवंत सिंह यादव की बेटी की शादी बढ़पुर क्षेत्र के नेकपुर चौरासी निवासी विजय पाल यादव के बेटे से तय हुई थी। शादी 21 नवंबर को होनी थी। तयशुदा कार्यक्रम के तहत लड़की पक्ष के लोग 15 नवंबर को नेकपुर स्थित गेस्ट हाउस में तिलक चढ़ाने पहुंचे।
जसवंत सिंह का आरोप है कि इस दौरान लड़के के पिता विजयपाल ने नगदी के बारे मेें पूछा। उन्होंने बताया कि नए नोटों क किल्लत की वजह से वह नगदी नहीं ले आ पाए हैं। दो दिन से बैंक में लाइन लगा रहे हैं, लेकिन नोट नहीं बदले जा सके। इस पर वर पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और तिलक चढ़ाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
वर पक्ष के लोगों के अड़ जाने की वजह से कन्या पक्ष के लोग बिना तिलक चढ़ाए ही लौट आए। इसके बाद जसवंत सिंह कमालगंज थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने मामला फतेहगढ़ का बता कर टरका दिया। इसके बाद कन्या पक्ष के लोग फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचे।
पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक मामला नहीं सुलझा। कमालगंज थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि वधू पक्ष के लोग थाने आए थे। मामला फतेहगढ़ कोतवाली का होने की वजह से वहां भेजा गया है। फतेहगढ़ कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि वधू पक्ष के लोग कोतवाली आए थे। दहेज के सामान को लेकर तिलक वापस करने की बात सामने आई है। सिर्फ नोट का मामला नहीं है।
दोनों पक्ष कर रहे हैं खर्चे का दावा
दोनों पक्षों का दावा है कि उन्होंने शादी तय होने से अब तक ज्यादा पैसे खर्च किए हैं। शादी मई 2016 में तय हुई थी। कन्या पक्ष का दावा है कि आठ जुलाई 2016 को वरीक्षा के समय 56 हजार रुपये की स्कूटी, 11 हजार रुपये की नगदी समेत 64500 रुपये खर्च किए थे।
इसके बाद तीन अक्तूबर 2016 को गोद भराई की रस्म के दौरान लड़के को 7400 रुपये की अंगूठी और आगंतुकों को नजर स्वरूप रुपये भेंट किए थे। 15 नवंबर 2016 को वह अपने सगे संबंधियों और व्यवहारियों के साथ तिलक लेकर नेकपुर स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंचे।
कुछ देर बाद लड़के के पिता विजय पाल यादव ने लड़की के पिता जसवंत सिंह यादव से चेक सं. 426047 की एक लाख और 426048 की 30 हजार की बिना नाम की दो चेकें ले लीं। इसके बाद 50 हजार रुपये की नगदी मांगी। व्यवस्था न कर पाने पर वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष के लोगो को बैरंग वापस कर दिया।