फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The new notes will not be broken relationship

नए नोट नहीं मिलने से टूटा रिश्ता

Wed, 16 Nov 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Wed, 16 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
The new notes will not be broken relationship
घर पर रखे शादी के कार्ड। - फोटो : amarujala
नए नोट का इंतजाम नहीं होने से रिश्ता टूट गया। तिलक चढ़ाने गए लकड़ी के पिता को वर पक्ष ने रोक दिया। मान मनौव्वल होने के बाद भी लड़के  का पिता पुराने नोट लेने के लिए राजी नहीं हुआ। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। बुधवार को दिनभर पंचायत चलती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन



 कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव महावीर नगला निवासी जसवंत सिंह यादव की बेटी की शादी बढ़पुर क्षेत्र के नेकपुर चौरासी निवासी विजय पाल यादव के बेटे से तय हुई थी। शादी 21 नवंबर को होनी थी। तयशुदा कार्यक्रम के तहत लड़की पक्ष के लोग 15 नवंबर को नेकपुर स्थित गेस्ट हाउस में तिलक चढ़ाने पहुंचे।
विज्ञापन


जसवंत सिंह का आरोप है कि इस दौरान लड़के के पिता विजयपाल ने नगदी के बारे मेें पूछा। उन्होंने बताया कि नए नोटों क किल्लत की वजह से वह नगदी नहीं ले आ पाए हैं। दो दिन से बैंक में लाइन लगा रहे हैं, लेकिन नोट नहीं बदले जा सके। इस पर वर पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और तिलक चढ़ाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर पक्ष के लोगों के अड़ जाने की वजह से कन्या पक्ष के लोग बिना तिलक चढ़ाए ही लौट आए। इसके बाद जसवंत सिंह कमालगंज थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने मामला फतेहगढ़ का बता कर टरका दिया। इसके बाद कन्या पक्ष के लोग फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचे।

पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक मामला नहीं सुलझा। कमालगंज थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि वधू पक्ष के लोग थाने आए थे। मामला फतेहगढ़ कोतवाली का होने की वजह से वहां भेजा गया है। फतेहगढ़ कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि वधू पक्ष के लोग कोतवाली आए थे। दहेज के सामान को लेकर तिलक वापस करने की बात सामने आई है। सिर्फ नोट का मामला नहीं है।

दोनों पक्ष कर रहे हैं खर्चे का दावा
दोनों पक्षों का दावा है कि उन्होंने शादी तय होने से अब तक ज्यादा पैसे खर्च किए हैं। शादी मई 2016 में तय हुई थी। कन्या पक्ष का दावा है कि आठ जुलाई 2016 को वरीक्षा के समय 56 हजार रुपये की स्कूटी, 11 हजार रुपये की नगदी समेत 64500 रुपये खर्च किए थे।

इसके बाद तीन अक्तूबर 2016 को गोद भराई की रस्म के दौरान लड़के को 7400 रुपये की अंगूठी और आगंतुकों को नजर स्वरूप रुपये भेंट किए थे। 15 नवंबर 2016 को वह अपने सगे संबंधियों और व्यवहारियों के साथ तिलक लेकर नेकपुर स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंचे।


कुछ देर बाद लड़के के पिता विजय पाल यादव ने लड़की के पिता जसवंत सिंह यादव से चेक सं. 426047 की एक लाख और 426048 की 30 हजार की बिना नाम की दो चेकें ले लीं। इसके बाद 50 हजार रुपये की नगदी मांगी। व्यवस्था न कर पाने पर वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष के लोगो को बैरंग वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed