फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The mystery of the child murder could not be solved even after five months.

Farrukhabad News: पांच माह में भी सुलझ न सकी बालक हत्याकांड की गुत्थी

Mon, 11 May 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 11 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The mystery of the child murder could not be solved even after five months.
फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कोरीखेड़ा में बालक का अपहरण कर की गई हत्या का खुलासा पांच माह बाद भी नहीं हो सका। आठ लोगों के खिलाफ घटना की प्राथमिकी दर्ज है। जांच के लिए कई टीमें बदलकर लगाई गईं, लेकिन पुलिस अब तक कातिल तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

गांव कोरीखेड़ा निवासी चंद्रप्रकाश गुप्ता के पुत्र आशुतोष (10) का 10 दिसंबर 2025 की शाम अपहरण कर लिया गया था। 14 दिसंबर को उसका शव आलू की फसल में पड़ा मिला था। आलू की बेल व कपड़े से शव ढका था। उसके शरीर व चेहरे पर चोटों के निशान थे। नाक, मुंह व पैर से खून निकल रहा था। बालक की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव आलू के खेत में फेंकने की आशंका थी। उसकी मां ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के पांच माह बीतने के बावजूद अभी तक पुलिस कातिलों को नहीं खोज सकी है। इस बीच आरोपियों के अलावा परिजन व अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। अभी भी पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि बालक हत्याकांड में कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। कुछ नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें बाहर भेजी गई हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed