फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The miscreants entered the house and shot three shots at Shiksha Mitra

घर में घुसे बदमाशों ने शिक्षा मित्र को तीन गोलियां मारीं, हालत नाजुक

Fri, 04 Oct 2019 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
The miscreants entered the house and shot three shots at Shiksha Mitra
गोली लगने से घायल रमेश चंद्र दिवाकर। - फोटो : FARRUKHABAD
घर में घुसे चोरों से शिक्षा मित्र भिड़ गया। इस पर एक चोर ने उसके पेट में तीन गोलियां मार दीं। गोली की आवाज सुन पहुंची बहन को धक्का देकर बदमाश मेन गेट खोलकर फरार हो गए। गिरने से बहन भी घायल हो गई। बदमाश कुछ नगदी व जेवर भी ले गए। परिजनों ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर परिजन उसे आगरा ले गए हैं।
विज्ञापन

गांव बिहार निवासी रिटायर्ड हेडमास्टर रामदुलारे दिवाकर गुरुवार रात पुत्र रमेश चंद्र दिवाकर के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। रमेश गांव के मजरा नगला उम्मेद के प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र है। छोटी बहन रचना भी कुछ दूर चारपाई पर सो रही थी। रात में किसी समय बदमाश मकान के पीछे बने प्राइमरी स्कूल की छत से चढ़कर उसकी छत पर पहुंचे और जीने से आंगन में उतर गए।
विज्ञापन

सबसे पहले बदमाश रचना के कमरे में घुसे और वहां से एक छोटा बक्सा व बीस हजार नगदी निकाल लिए। बाद में बदमाश एक बड़ा बक्सा निकालकर जीने से जा रहे थे। बक्सा बड़ा होने से जीने में फंस गया। खटपट सुुनकर रमेश जाग गए। उन्होंने एक बदमाश को दबोच लिया और हाथापाई करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दूसरे बदमाश ने रमेश के पेट में तीन गोलियां मार दीं। रमेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार व गोली की आवाज सुनकर रचना जीने की ओर दौड़ी। बदमाशों ने उसे धक्का दे दिया। इससे गिरकर रचना भी घायल गई। दोनों बदमाश मेन गेट की कुंडी खोलकर आसानी से फरार हो गए।
इसके बाद मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। घायल रमेश चंद्र को परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में आपरेशन के लिए खून की व्यव्स्था नहीं हो पाने से परिजन रात में ही आगरा लेकर चले गए। बहन रचना ने बताया कि बदमाश बीस हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर ले गए हैं।
घटना के समय भाभी नीलेश देवी कमरे के अंदर सो रही थीं। बड़े भाई प्रवेश चंद्र कानपुर में प्राइवेट नौकरी का साक्षात्कार देने गए थे। चचेरे भाई सुशील ने बताया कि रमेश के पेट में तीन गोली लगी हैं। इससे उसकी हालत गंभीर है।

रात में ही घटना की जानकारी पर कोतवाल राकेश कुमार पखना चौकी इंचार्ज अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने छानबीन के बाद बताया कि विरोध करने पर शिक्षामित्र को बदमाशों ने गोली मारी है। घर के लोगों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed