{"_id":"64de5e52bacacb95090fde56","slug":"the-market-is-smelling-with-the-fragrance-of-ghevar-there-is-a-lot-of-sales-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-1894-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: घेवर की खुशबू से महक रहा है बाजार, खूब हो रही बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: घेवर की खुशबू से महक रहा है बाजार, खूब हो रही बिक्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। सावन के माह में मैदा और घी के मिश्रण से तैयार होने वाले घेवर इस बार खूब बिक्री हो रही है। दो मास के सावन से दुकानदार भी इस बार बेहतर कारोबार होने की उम्मीद जता रहे हैं। हर कोई मिठाई दुकानदार घेवर बड़े स्तर पर तैयार करने में जुटा है। इससे उसकी खुशबू से बाजार महकने लगा है।
मिठाई विक्रेताओं का कहना है इस बार तीन जुलाई से सावन से शुरू हुआ। इससे सावन का महीना 58 दिन का हो गया। ऐसे में घेवर की पहले से बिक्री शुरू हो गई। फिलहाल लोग घर पर खाने या किसी को देने के लिए घेवर की खूब खरीदारी कर रहे हैं। वहीं अगले दो तीन दिन में घेवर की बिक्री में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। तब सावन का प्रमुख पर्व शुरू हो जाएगा।
विक्रेता हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बार सावन के दो महीने हैं। इसलिए घेवर की अच्छी बिक्री हुई है। फिलहाल ग्राहक खूब घेवर खरीद रहे हैं। इस बार सादा शुगर फ्री और अन्य फ्लेवर में भी घेवर तैयार कराया रहे हैं। सादा 320 रुपये किलो और 340 रुपये किलो वाले घेवर की खूब मांग है।
विज्ञापन
अलग अलग फ्लेवर में तैयार हो रहा है घेवर
इस बार मिठाई विक्रेता घेवर कई फ्लेवर में बना रहे हैं। जिससे अलग-अलग तरह का स्वाद मिलेगा। इससे बिक्री अच्छी होगी। मिठाई विक्रेता का कहना है एक तरह का घेवर तो सभी के यहां मिलता है। इसलिए सादा के साथ अन्य फ्लेवर में भी घेवर तैयार किया गया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।