{"_id":"e0e229d6673af20166fb8fcea787b3bc","slug":"the-main-route-of-the-canal-uliapur-chopped-traffic-disrupted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर से उलियापुर मुख्य मार्ग कटा, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर से उलियापुर मुख्य मार्ग कटा, आवागमन बाधित
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 12 Jul 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद ग्राम सभा उलियापुर में आम के बाग के सामने सिंचाई के लिए काटी गई
विज्ञापन
सड़क को नहर की धार ने काफी चौड़ा कर दिया है। इससे चौपहिया वाहनों का
निकलना बंद हो गया है। सड़क कटने से कई गांवों का आवागमन भी बाधित हो गया
है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क बनवाए जाने की मांग की है।
विकास खंड क्षेत्र में मंझना रोड से गांव बैरमपुर तक नहर गुजरी है। उलियापुर में ग्रामीणों ने सड़क के नीचे से खेत की सिंचाई के लिए पाइप लाइन निकालकर नहर में डाल रखी है। ग्रामीणों के मुताबिक बीते दिन पाइपलाइन से नहर का पानी बंद होने पर दबंग ग्रामीणों ने उलियापुर स्थित आम के बाग के सामने सिंचाई के लिए हल्की सी सड़क काट दी। नहर की धार तेज होने से
सड़क काफी कट गई। मौजूदा समय में सड़क से चौपहिया वाहन बिल्कुल नहीं निकल पा रहे हैं। दुपहिया वाहन चालक भी उतरकर वाहन निकालने को मजबूर हैं। सड़क कटे होने से गांव असगरपुर, सुतहड़ी, नगला नान और बैरमपुर जाने के लिए
ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। इन गांवों में जाने के लिए चौपहिया वाहन चालकों को तीन किलोमीटर दूर अमलैया आशानंद और रोशनाबाद गांव से होकर गुजरना पड़ रहा है। प्रधान लल्लू गंगवार, प्रधान गिरीशचंद्र चतुर्वेदी, मनोज मिश्र, किशनचंद्र पाठक, पप्पू गंगवार और सुधाकर पांडेय ने जिलाधिकारी से कटी पड़ी उलियापुर की सड़क सही कराए जाने की मांग की है।