{"_id":"6aa841d4b24dd06a6a0767d9","slug":"the-maharaja-of-kamalganj-is-enthroned-a-stream-of-devotion-flows-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-148476-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कमालगंज के महाराजा विराजे, बही भक्ति की धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कमालगंज के महाराजा विराजे, बही भक्ति की धारा
विज्ञापन
कमालगंज। सुबह के सात बजते ही वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज के बीच कमालगंज के महाराजा गौरीसुत भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसी के साथ 17वें गणेश महोत्सव का आगाज हो गया।
कासगंज की संगीत वादन टोली ने वाद्य यंत्रों से धुन बिखेरी और दिल्ली के गायक कलाकार रॉकी नागर ने आरती गाई तो पंडाल में उल्लास, आस्था और भक्ति की त्रिवेणी बह निकली।
रेलवे तिराहे के निकट स्थित प्रेमपुष्प गेस्टहाउस के पार्किंग स्थल में सजे पंडाल में प्रातः बेला में सप्त आचार्य सोहित व्यास, लक्ष्मीकांत, श्यामानंद पांडेय, राजन शुक्ला, गौरव तिवारी, शाहजहांपुर के अटल पांडेय, शेरपुर सराय के शिवम ने विधिविधान से प्रतिष्ठा व मूर्ति स्थापना पूजन कराया। इसके बाद यज्ञ-हवन हुआ। यजमान भी सात रहे। यजमान गोपाल विश्नोई, रविशंकर गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव गोल्डी, महेंद्र पाठक, संतोष गुप्ता, मनोज गुप्ता व राहुल पान वालों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर शांति व मानव कल्याण की कामना की। इसके बाद प्रथम पूजन व प्रथम आरती की गई।
विज्ञापन
अध्यक्ष अमित गुप्ता, गौरव गुप्ता, शांतिबोध पालीवाल, अनूप गुप्ता, सतीश माहौर, नित्यप्रकाश वर्मा, चंदन गुप्ता, सौरभ चौरसिया, प्रतीक हलवाई, राघव शुक्ला भी व्यवस्था में रहे।
गांधीनगर में पंचम व मकूनगला में सप्तम महोत्सव
गांधीनगर में पंचम गणेश महोत्सव की शुरुआत हुई। ध्रुवप्रकाश मिश्रा नन्हीं पंडित व अश्वनी मिश्रा ने पूजन किया। मकूनगला दुर्गा मंदिर में सातवां महोत्सव शुरू हुआ। रवि यादव, प्रमोद यादव प्रधान, राजेश यादव आरके, नंदकिशोर आदि व्यवस्था में रहे।