फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The liver injury, cracked, sheer song and dance

नोट की चोट से कलेजा फटा, मची हाय-तौबा

Tue, 08 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Tue, 08 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
The liver injury, cracked, sheer song and dance
हजार और पांच सौ रुपये के नोट पर रोक लगाने की खबर आम होते ही मंगलवार रात शहर में हाय-तौबा मच गई। - फोटो : amarujala
हजार और पांच सौ रुपये के नोट पर रोक लगाने की खबर आम होते ही मंगलवार रात शहर में हाय-तौबा मच गई। गरीब-अमीर सब कलेजा पकड़ कर बैठ गए।
विज्ञापन


गरीब इसलिए कि जेब में पांच सौ का एक ही नोट है जो चलेगा नहीं तो कल का दिन कैसे कटेगा। अमीर इसलिए कि हजार-पांच सौ के नोट भरे पड़े हैं, अब इनका क्या होगा। घरों, दुकानों में यकायक हलचल बढ़ गई। हर कोई घर और जेब में रखे पांच सौ और एक हजार के नोट निकालने को इधर-उधर भागा। दुकानदारों में ऊहापोह की स्थिति रही। कुछ दुकानदार पांच सौ और एक हजार के नोट ले रहे थे तो कुछ हाथ जोड़कर इनकार करते दिखे।


मंगलवार शाम को जैसे ही 500 और एक हजार का नोट बंद करने की घोषणा हुई। शहर के लोगों का रुझान बैंकों के एटीएम की ओर हो चला। देखते ही देखते एटीएम पर नोट जमा करने व निकालने के लिए लोग बड़ी तादात में एटीएम पहुंच गए। लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे शिक्षक मुन्ना लाल यादव ने बताया कि इससे काला धन स्वत: ही बाहर आ जाएगा
विज्ञापन


। एटीएम पर लोगों की सुरक्षा के लिए सिपाहियों की तैनती कर दी गई। एटीएम के बाहर वाहनों के खडे़ होने से जाम लग गया।  डीएन कालेज में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता डा. आरके गुप्ता ने बताया कि इससे नकली करेंसी से आतंकवाद के पनपने में रुकावट आएगी। रामकुमार, आवास विकास कालोनी निावासी हजार और पांच सौ के नोट पर रोक की खबर टीवी पर आते ही घरवालों ने तीस हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझसे जल्द जमा करने को कहा। मैंने अभी-अभी एटीएम बूथ पर तीस हजार रुपये जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed