फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The law will not messing

कानून व्यवस्था से नहीं होगा खिलवाड़-डीआईजी

Thu, 25 Dec 2014 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 25 Dec 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
The law will not messing

अंगूरीबाग व्यापार मंडल ने गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस उप महानिरीक्षक नीलाब्जो चौधरी और पुलिस अधीक्षक विजय यादव को सम्मानित किया। इस दौरान डीआईजी ने कहा कि कानून व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन


अंगूरीबाग स्थित एक गेस्ट हाउस में अंगूरीबाग व्यापार मंडल की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सबसे पहले डीआईजी, एसपी व व्यापारियों ने शहीद कोतवाल राजकुमार सिंह को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि दी।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्य अतिथि डीआईजी नीलाब्जो चौधरी को उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने स्मृतिचिन्ह देकर व शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बाबी ने एसपी को, कोषाध्यक्ष राजनराय जौली राजपूत ने सीओ सिटी वाईपी सिंह को शाल उढ़ाकर व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान चौकी इंचार्ज आसिफ अली, कुलदीप दीक्षित और कोतवाल आरपी यादव को भी सम्मानित किया गया। व्यापारियों ने डीआईजी को ज्ञापन देकर अंगूरीबाग में चौकी खुलवाए जाने की मांग की।


कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष इकलाख खां ने किया। इस अवसर पर अंगूरीबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष रवींद्र प्रकाश आर्य, महामंत्री हाजी इदरीश चौधरी, वसीमुज्जमा खां, मुजम्मिल खां, डा. दिनेश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed