फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The investigation is complete, the police became accused after getting evidence

सिपाही के आत्महत्या की धमकी का वीडियो वायरल होने की जांच पूरी

Sun, 07 Jun 2020 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
The investigation is complete, the police became accused after getting evidence
जांच पूरी, सबूत मिलने पर सिपाही बना आरोपी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक के स्टेनो पर रुपये मांगने के आरोप, भाजपा नेता के इशारे पर लाइन हाजिर किए जाने और सिपाही के वायरल वीडियो के मामले में सीओ सिटी ने जांच पूरी कर ली है। इसमें एसपी के स्टेनो व भाजपा नेता को क्लीन चिट दी गई है।
फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात सिपाही श्रीप्रकाश को एसपी ने मंगलवार रात लाइन हाजिर कर दिया था। सिपाही ने भाजपा नेता के इशारे पर बिना जांच के हटाए जाने व एसपी के स्टेनो पर रुपये मांगने का आरोप लगाकर वीडियो वायरल कर दिया था। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड को जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने फतेहगढ़ कोतवाल जसवंत सिंह व आरोपी चालक सूरज यादव के बयान दर्ज किए। सिपाही श्रीप्रकाश पर 60 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाने वाले सट्टा माफिया के भी सीओ सिटी ने बयान दर्ज कर किए। इस दौरान उसने 2019 में वर्दी में जुआ खेलते हुए श्रीप्रकाश का वीडियो व फोटो भी उपलब्ध करा गिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने सिपाही को आरोपी बनाकर जांच रिपोर्ट एसपी के यहां भेज दी है। एसपी के स्टेनो व भाजपा नेता को क्लीन चिट दे दी गई। सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड ने बताया कि जांच पूरी हो गई है। सिपाही के खिलाफ पर्याप्त सबूत भी मिल गए हैं। वह बयान देने के लिए नहीं आ रहा है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बारे में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed