फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The influx of reverence in the fair, the market and swings buzzed

मेले में श्रद्धा का सैलाब, बाजार व झूले गुलजार

Sun, 13 Feb 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The influx of reverence in the fair, the market and swings buzzed
मेला रामनगरिया में नाटक पेश करते कलाकार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। रविवार को मेला राम नगरिया में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। कल्पवासियों ने कथा पंडालों में प्रवचन सुनकर पुण्य कमाया। दिल्ली के कलाकारों ने लक्ष्मीबाई नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में संतों के आश्रमों में भागवत कथा चल रही है। समाजसेवी भंडारे कर रहे हैं। कल्पवासी व श्रद्धालु गंगा मइया की पहनावन कर रहे हैं। भोलेपुर हनुमान मंदिर के महंत बाबा बालकदास के क्षेत्र में त्यागी बाबा धूनी पूजा कर रहे हैं। श्रद्धालु संतों को भोजन कराते दिखते हैं।
विज्ञापन

श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा में वृंदावन के आचार्य अंबरीश कृष्ण महाराज ने भक्त ध्रुव व सती अनुसुइया की कथा सुनाई। कहा कि भगवान भक्त के बस में हैं। रविवार को छुट्टी के चलते काफी भीड़ रही। दिल्ली के उमापति ग्रुप के एसपी सेंगर ने सांस्कृतिक पंडाल में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूला कर्मी से पुलिस का विवाद
शनिवार देर रात झूला झुलवाने पहुंचे पुलिसकर्मी को झूले के कर्मचारी ने रोक दिया। उसने पास देने की बात कही, जिस पर पुलिसकर्मी आग बबूला हो गया। उसने कर्मचारी को पीट दिया। इस पर झूले बंद कर दिए गए। जानकारी पर मेला सचिव ने चौकी प्रभारी को फटकार लगाई कि दोबारा ऐसी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

पुल पर जाम से राहगीर परेशान
पांचाल घाट पर मेले में भीड़ आने से पुल पर जाम लग गया। रविवार सुबह मुख्यमंत्री के सभास्थल का निरीक्षण कर लौट रहे डीएम व एसपी भी जाम में फंस गए। इसके बाद पुलिस ने आननफानन गाड़ियां निकलवाईं। बदायूं व बरेली जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मेला रामनगरिया में काव्यपाठ करती रूवीया सुहानी। संवाद

मेला रामनगरिया में काव्यपाठ करती रूवीया सुहानी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

मेला रामनगरिया में कथा सुनते श्रृद्धालु। संवाद

मेला रामनगरिया में कथा सुनते श्रृद्धालु। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed