फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The immersion took place amidst chants of "Ganpati Bappa Morya."

Farrukhabad News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच हुआ विसर्जन

Tue, 22 Sep 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The immersion took place amidst chants of "Ganpati Bappa Morya."
संकिसा। नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर के वार्ड शहीद नगर (मेरापुर) स्थित प्राचीन कैलाश शिव मंदिर में गणेश चतुर्थी पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का सोमवार को विधि-विधान से काली नदी में विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में 14 सितंबर को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया था। आयोजन के दौरान मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावटी सामग्री से आकर्षक ढंग से सजाया गया। प्रतिदिन सुबह-शाम आरती और पूजा-अर्चना में आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल होते रहे। सोमवार को विसर्जन से पहले मंदिर में गणेश जी को भोग अर्पित कर आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालु प्रतिमा को लेकर काली नदी की ओर रवाना हुए। नदी तट पर पूजा-अर्चना के बाद जयकारों के बीच प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसके साथ ही गणेश महोत्सव का समापन हो गया। आयोजन के दौरान कन्या भोज भी कराया गया। विसर्जन कार्यक्रम में सत्येंद्र वर्मा, गीता वर्मा, राजन वर्मा, सुनील वर्मा, अनमोल मिश्रा, शिवम मिश्रा, हिमांशु वर्मा, मनमोहन वर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष भगवान गणेश के पुनः आगमन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed