फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The Hindu - Muslim power on a platform

बिजली के लिए हिंदू-मुस्लिम एक मंच पर

Tue, 23 Jun 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 23 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
The Hindu - Muslim power on a platform
रमजान के महीने में रोस्टर बदले जाने से आक्रोशित मुस्लिम समाज ने हिंदू
विज्ञापन
जागरण मंच के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अनशन में भाग लिया। मंगलवार की दोपहर 12 बजे शुरू हुए अनशन में शाम 4 बजे तहसील पहुंचे डीएम ने बात की। इन्होंने रोस्टर बदलवाने के लिए शासन को भेजा पत्र दिखाया। बुधवार तक रोस्टर बदलवाने का आश्वासन देकर अनशन खत्म करा दिया।

रमजान में रोस्टर बदले जाने से रोजेदारों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। एक सप्ताह से रोजेदार, मुस्लिम संगठन और नगर के सामाजिक व व्यापारिक संगठन अधिकारियों से पुराना रोस्टर लागू कराने की मांग कर रहे हैं। अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। इससे आजिज आकर मंगलवार को तहसील परिसर में हिंजामं के जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। इसमें व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें सहयोग का भरोसा दिया। मुस्लिम संगठन के लोग और

कई रोजेदार भी अनशन स्थल पर आकर बैठ गए।
शाम 4 बजे डीएम एनकेएस चौहान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तहसील सभागार में चौपाल लगाने आए। तहसील में जमीन पर बैठे लोगों को देखकर उन्होंने जानकारी ली तो एसडीएम बीडी वर्मा ने अनशन के बारे में बताया । डीएम ने बताया कि वह दो दिन पहले ही शासन को पुराना रोस्टर लागू किए जाने का सिफारिशी पत्र भेज चुके हैं। उन्हाेंने

व्यापारी नेताओं को पत्र की प्रति दिखाकर आश्वस्त किया। उन्होंने बुधवार तक पुराना रोस्टर लागू किए जाने का भरोसा दिया। एसडीएम ने अनशनकारी प्रदीप सक्सेना को पत्र दिखाया तब वह अनशन खत्म करने को राजी हुए। प्रदीप ने अपने पास रखी केरोसिन की बोतल दिखाते हुए कहा कि अगर उनकी मांग पर गौर नहीं किया जाता तो वह तहसील परिसर में आत्मदाह कर लेते।  

अनशन स्थल पर गुंजन चतुर्वेदी, दुष्यंत गंगवार, संजय गुप्ता, अमित सेठ, परम मिश्रा, बलराम कौशल, आदित्य कुमार, अरुण कुमार, शिवम गुप्ता, राजमंगल दीक्षित, अच्छे मियां, राजिक अली, सैफ खान, असफर खान, शाकिब अहमद, मोहम्मद यूसुफ, आसिफ, सादिक, खालिक, शकील अहमद, इसलाम, मोहम्मद इकराम, यामीन अली आदि मौजूद रहे।

जाम लगाकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी
बिजली की समस्या को लेकर मंगलवार की सुबह मोहल्ले वालों ने जाम लगा दिया। इन्हाेंने  बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन्हें समझाबुझा कर जाम  खुलवाया। मऊदरवाजा थाना इलाके  के मोहल्ला भीकमपुरा को 24 घंटे से बिजली ने मिलने से परेशान लोगाें ने जाम लगा दिया। इन्होंने टिलियां में जाम लगाकर

बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।  मोहल्ले के सर्वेश शाक्य, मुन्ना खां, निसादमीर, फतेहमीर, इरफान, फुरकान, मोहसिन, सगीर अहमद, सेवकराम, रेहान का कहना था कि बिजली की कटौती से दिक्कत हो रही है। फाल्ट ठीक करने में लंबा समय लिया जाता है।   बिजली विभाग  के विरोध में जाम की सूचना मिलने पर एसओ सुनील यादव मौके पर ज

पहुंचे। इन्होंने जाम लगाने वालों से वार्ता की। इसके बाद हथियापुर पावरहाउस में जाकर जानकारी की तो पता चला कि फाल्ट से बिजली गुल हुई है। इसे दुरुस्त किया जा रहा है।  एसओ ने जल्द बिजली चालू होने का भरोसा दिलाया।  इसके बाद मोहल्ले वालों ने ज्ञापन देकर जाम खोल दिया।

बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग
बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर शहरवासियों में पनप रहा आक्रोश कभी भी लावा बनकर फूट सकता है। शहरियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बिजली व्यवस्था में सुधार करवाने की मांग की। मंगलवार को वार्ड संख्या 25, 26, 16 व वार्ड संख्या 15 के बाशिंदे कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बिजली कटौती  के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। कहा कि इन

चारों में वार्डों में ट्रिपिंग के चलते बिजली बमुश्किल पांच-छह घंटे ही मिल पाती है। कटौती से रोजा इफ्तार, सहरी और तरावीह की नमाज में दिक्कत आ रही है। इस अवसर पर राजा खान, सर्वेश शाक्य, मुन्ना खां, निशादमीर, फतेहमीर, इरफान, फुरकान, मोहसिन, डा. चांदमियां, सगीर अहमद, सेवकराम, कल्लू यादव, रेहान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed