{"_id":"6687193516fdca008106faa4","slug":"the-groom-who-came-after-seeing-off-the-bride-drank-alcohol-serious-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103338-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दुल्हन की विदा कराकर आए दूल्हा ने पी शराब, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दुल्हन की विदा कराकर आए दूल्हा ने पी शराब, गंभीर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरात से दुल्हन की विदा कराकर घर जा रहे एक दूल्हा ने रोडवेज बस अड्डे पर शराब पी ली। हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। हाथ में मेहंदी रचाए दुल्हन भी इमरजेंसी के बाहर दहेज के सामान के पास बैठी रही। देर रात तक दूल्हा का इलाज चलता रहा।
मैनपुरी जिले के थाना भोगांव के गांव आलीपुर खेड़ा निवासी अंकित (25) की बरात वाराणसी के अकबरपुर के एक गांव गई थी। वहां से दुल्हन की विदा कराने के बाद कार से बस अड्डा पहुंचे। कार चालक से विवाद होने से दूल्हा-दुल्हन और परिजन सामान लेकर उतर गए। बस के इंतजार में बैठने के दौरान ही अंकित ने कुछ पी लिया। इससे वह बेहोश हो गया। शाम सात बजे उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुल्हन भी इमरजेंसी के बाहर दहेज के सामान के साथ पहुंची।
ईएमओ प्रभारी डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने उसका इलाज किया। उन्होंने बताया कि अंकित ने अधिक शराब पी ली थी। इससे उसकी हालत काफी गंभीर थी। नली डालने के बाद उसकी सफाई कराई गई। अब हालत में सुधार हुआ है। देर रात तक दुल्हन और परिजन लोहिया अस्पताल में ही बैठे थे। पिता ब्रजेश ने बताया कि अंकित चाय पीने की बात कहकर कुछ देर के लिए गया था।