फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The grocery shopkeeper was beaten and ran away leaving his pickup behind.

Farrukhabad News: परचून दुकानदार को मारपीट कर पिकअप छोड़कर भागे

Sat, 11 May 2024 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
The grocery shopkeeper was beaten and ran away leaving his pickup behind.
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी धीरेंद्र कटियार की मोहल्ले में परचून की दुकान है। दो मई को धीरेंद्र दुकान पर बैठा था। उसी दौरान एक पिकअप आई और पोल में टक्कर मार दी। इससे मीटर टूट कर गिर गया। दुकान में खड़े ग्राहक बाल-बाल बच गए। विरोध करने पर पिकअप में सवार लोग कहासुनी करने लगे। पिकअप सवार लोगों ने अपने साथियों को बुला लिया। सभी लोगों ने धीरेंद्र कटियार को दुकान के अंदर घुसकर पीटा। मोहल्ले के लोगों के ललकारने पर यह लोग एक बाइक व पिकअप को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने धीरेंद्र की तहरीर पर भानू प्रताप सिंह सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed