{"_id":"5fd8b2868ebc3e3c4e0f96a0","slug":"the-grocery-shopkeeper-hanged-himself-in-a-domestic-dispute-farrukhabad-news-knp599954326","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून दुकानदार ने फांसी लगा की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून दुकानदार ने फांसी लगा की आत्महत्या
विज्ञापन
विनोद का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। घरेलू विवाद में परचून दुकानदार ने सोमवार रात कमरे में अंगौछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में पत्नी की आंख खुली तो पति को फंदे पर लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परचून दुकानदार तीन बहनों के बीच अकेला भाई था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर चिर्रा निवासी विनोद सिंह (40) की गांव में ही परचून की दुकान है। वह शराब पीने का आदी था। सोमवार रात जब विनोद घर पहुंचा तो उसका पत्नी से विवाद हुआ।
पत्नी से कहासुनी होने के बाद विनोद चारपाई पर लेट गया। पत्नी पिंकी बच्चे खुशबू, आयुष, पीयूष, कन्हैया के साथ दूसरी चारपाई पर सो गई। रात करीब 11 बजे पिंकी की आंख खुली तो पति को अंगौछे के फंदे से पंखे के कुंडे पर लटका देखा।
विज्ञापन
पिंकी के शोर मचाने पर आसपास रहने वाले लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर मंगलवार को पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि विनोद के परिजनों ने घर में पत्नी से विवाद होने के बाद विनोद के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है।

पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन खड़े विनोद के परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD