फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The girl refused to marry, returned without a bride

युवती के इनकार करने पर बरात बिना दुल्हन के हुई वापस

Fri, 20 Nov 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
The girl refused to marry, returned without a bride
युवती ने किया शादी से इंकार, बिना दुल्हन लौटी बरात
विज्ञापन

नवाबगंज। भांवर पड़ने से पहले दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद पिता ने भी शादी से मना कर दिया। मामले में पंचायत के बाद दूल्हा बिना दुल्हन वापस लौट गया। इसके बाद दुल्हन के पिता ने अपने सगे भांजे से पुत्री की शादी करवा दी। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला कुआं निवासी एक ग्रामीण ने अपनी पुत्री का विवाह जनपद एटा के थाना जैथरा के गांव केशरपुर निवासी एक युवक के साथ तय की थी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार रात बरात गांव पहुंची। बरात का स्वागत हुआ और कुछ रश्में भी हो गईं। भांवर के समय दुल्हन ने अपने पिता को बुला कर इस शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

बेटी के इनकार करने पर पिता ने भी शादी से मना दिया। इस बीच मौका देखकर मझिया मौके से गायब हो गया। इधर बरात के साथ आए लोगों ने युवती के पिता पर विवाह कराने का दबाव डाला। इसके बाद भी पिता तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर युवक के पिता ने चढ़ावे मेें दिए गए रुपये वापस मांगे। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत में समझौता हुुआ कि चढ़ावे के डेढ़ लाख रुपये वापस कर दिए जाएंगे। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के वापस चली गई। शुक्रवार सुबह युवती के पिता ने अपने सगे भांजे से बेटी का विवाह कर दिया।

बताया गया कि युवती से किसी ने यह कह दिया कि युवक के पास खेती बहुत कम है। इसलिए उसने शादी से इनकार कर दिया था। एसओ पूनम जादौन ने बताया कि इस संबंध में उनको कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed