फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The girl gave her life on the demand of 15 lakh rupees for dowry

पंद्रह लाख नगदी की मांग से आहत युवती ने खुद को मारी गोली

Wed, 09 Sep 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
The girl gave her life on the demand of 15 lakh rupees for dowry
काजल का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
दहेज में 15 लाख रुपये की मांग पर युवती ने दी जान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। एक युवती की पूरी शादी 15 लाख रुपये में तय हुई। रुकाई आदि होने के बाद लड़का फोन पर उससे 15 लाख नगद देने का दबाव बनाने लगा। इसी से आहत युवती ने बुधवार देर शाम कमरे में खुद को बंद करके तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
शहर कोतवाली के मसेनी निवासी सत्यवीर सिंह चौहान सेना से रिटायर्ड हैं और आर्यावर्त ग्रामीण बैंक मेरापुर लिपिक के पद पर तैनात हैं। उनकी पुत्री काजल (27) ने शाम करीब साढ़े छह बजे अपने मकान के एक कमरे में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मां रत्नेश पड़ोस में ही डेयरी से दूध लेने गई थीं।
विज्ञापन

पिता बैंक से नहीं लौटे थे। मां ने आने पर आवाज दी, तो काजल नहीं बोली। इस पर उन्होंने आसपास के लोगों को बताया। कुछ ही देर में पिता भी घर पहुंचे, तो एक खिड़की से झांककर देखा, तो काजल लहूलुहान पड़ी थी। सूचना मिलते ही कोतवाली इंस्पेक्टर, सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता सत्यवीर सिंह ने सीओ को बताया कि उन्होंने काजल की शादी भोलेपुर की इंदिरानगर कालोनी निवासी सेना में तैनात एक युवक से 15 लाख रुपये में तय की थी। इसके बाद रुकाई आदि की रस्में पूरी हो गईं। दिसंबर में शादी होना तय था। रस्में होने के बाद लड़का काजल से रोज फोन पर बात करता था।
कई महीने से वह सामान आदि के बाद 15 लाख नगद की मांग करने लगा था। एक लाख रुपये उसके खाते में डाल भी दिए थे। दो-तीन दिन से काजल कह रही थी कि पापा अब उनके खाते में रुपये नहीं डालना। आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। सत्यवीर के एक बेटी और एक बेटा ही है।

बेटा हरदीप सिंह चौहान आगरा में सेना में तैनात है। पुलिस मौके पर पड़ताल कर रही है। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि पिता ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed