फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The game of crores in the purchase of Nawabganj Nagar Panchayat

Farrukhabad News: नवाबगंज नगर पंचायत की खरीद में करोड़ों का खेल

Tue, 25 Jul 2023 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
The game of crores in the purchase of Nawabganj Nagar Panchayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नवाबगंज नगर पंचायत में बोर्ड के गठन से पूर्व की गई खरीद में करोड़ाें का खेल किया गया। घटिया आपूर्ति से 50 फीसदी बिजली उपकरण खराब हो गए हैं। विधायक की शिकायत पर मुख्य सचिव ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

शासन से नवाबगंज कस्बे को वर्ष 2020 में नगर पंचायत का दर्जा मिला। बोर्ड का गठन न होने से विकास कार्याें की जिम्मेदारी ईओ व एडीएम के हाथों में रही। करीब तीन वर्ष बाद नगर पंचायत को अध्यक्ष मिला। इससे पहले अधिकारियों के शासनकाल में शासन से मिले करोड़ों रुपये विकास कार्यों में मनमाने तरीके से खर्च किए गए। नाला निर्माण के दौरान घटिया सामग्री लगाने को लेकर हायतौबा मची रही। आखिरकार एक वर्ष में ही नाला धराशाई हो गया। इसके अलावा विद्युतीकरण, लाइट आदि कार्यों पर भी करोड़ों रुपये खर्च हुए। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर नगर पंचायत नवाबगंज में पिछले तीन वर्षों में हुई खरीद की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बाजार मूल्य से अधिक पर हुई खरीद:
उन्होंने शिकायत में कहा कि विद्युत उपकरणों में पोल, स्ट्रीट लाइट व अन्य विद्युत सामग्री आदि की अमानक खरीद की गई। यह पूरी आपूर्ति गरिमा ट्रेडर्स, आराध्या इंटर प्राइजेज व प्रखर इंटर प्राइजेज द्वारा की गई है। विधायक ने शासन से समिति गठित कर जांच कराने की मांग की। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव कुमार हर्ष ने नगर विकास विभाग को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। विधायक ने बताया कि अमानक सामग्री की खरीद कर बाजार मूल्य से अधिक भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। विदित है कि कस्बे में लगाई गई लाइटें आधी खराब हो चुकी हैं। पेट्रोल पंप चौराहे पर लगी स्ट्रीट हाई मास्ट तीन माह से खराब है। इसकी कोई सुधि लेने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा थाने के पास, बबना तिराहा, रायपुर, चौराहे, नगर पंचायत कार्यालय की भी लाइटें खराब हो चुकी हैं। बोर्ड के गठन के पहले बजट खर्च करने से लेकर खरीद की जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारियों की रही। भुगतान पर प्रशासक के भी हस्ताक्षर होते थे। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर कमेटी गठित कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed