फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The foundation stone of the stadium in Mudgaon

मुड़गांव में 3.21 करोड़ से बनने वाले स्टेडियम का हुआ शिलान्यास

Sun, 24 Nov 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
The foundation stone of the stadium in Mudgaon
मुड़गांव में स्टेडियम का शिलान्यास करते सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेंद्र सिंह, डीएम व एसपी। स? - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद(फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के गांव मुड़गांव में खेलो इंडिया योजना के तहत खेल अवस्थापना सृजन को मल्टीपरपज हॉल के निर्माण का रविवार को शिलान्यास किया गया। सांसद, विधायक व जिलाधिकारी ने हवन-पूजन के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत मुड़गांव में 6 एकड़ भूमि पर स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 3.21 करोड़ की लागत से बनने वाले मल्टीपरपज हॉल का रविवार को पूजन कर शिलान्यास किया गया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि देश में खेल की स्थिति व स्तर सुधारने उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया योजना आरंभ की। स्टेडियम बनने से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी। इससे अच्छे खिलाड़ी बनकर जिले का ही नहीं प्रदेश व देश का भी नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

प्रधान से गांव में जलसंचयन को आदर्श तालाब बनवाने को कहा। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि स्टेडियम से युवा खिलाड़ी ही नहीं बनेंगे, बल्कि उन्हें रोजगार में भी लाभ मिलेगा। गांव मुड़गांव का नाम भी देश की विकास योजना में जोड़ा जाएगा। इस दौरान सांसद व विधायक ने अपनी निधि से 10-10 लाख रुपये देकर स्टेडियम की बाउन्ड्री वाल का निर्माण कराने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि मल्टीपरपज हॉल से खिलाड़ी ही नहीं तैयार होंगे बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। विधायक ने बताया कि मुड़गांव में बंजर की अधिक भूमि है। इसमें कृषि भूमि के आवंटन की मांग की गई है। इस पर डीएम ने कार्रवाई सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने हॉल का गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए अधिकारियों की टीम बनाने के निर्देश दिए। इसकी मुख्य विकास अधिकारी मॉनीटरिंग करेंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि धान क्रय केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचकर एसडीएम की निगरानी में अपना नाम रजिस्टर में दर्ज कराए। निर्धारित तिथि पर उनका धान खरीदा जाएगा। अनियमितता की जानकारी दें। संबंधित के खिलाफ पर कार्रवाई ही नहीं, एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने गोवंश के संरक्षण को किसानों से सहयोग करने को कहा।

डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 6 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। ब्लाक प्रमुख अमित दुबे, एसपी डॉ.अनिल मिश्र, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीडीओ डॉ.राजेंद्र पैंसिया, जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजेश यादव, पीडी राजमणि वर्मा, डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी, भगवान सिंह राठौर, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed