फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The forensic team prepared the report and sent samples for investigation

फारेंसिक टीम ने रिपोर्ट तैयार कर नमूने जांच के लिए लैब में भेजे

Sat, 01 Feb 2020 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
The forensic team prepared the report and sent samples for investigation
फर्रुखाबाद के गांव करथिया में बच्चों को बंधक बनाने के मामले में सुभाष के घर में बक्से में रखे साम? - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव करथिया में 25 बच्चों को बंधक बनाने वाले सुभाष के घर से लिए गए विस्फोटक पदार्थ, खून, हाथ व पैरों के निशान के नमूनों को लैब में परीक्षण के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम के वैज्ञानिक व दरोगा पूरे दिन रिपोर्ट तैैयार करते रहे। जांच रिपोर्ट शीघ्र भेजने को लेकर पत्राचार भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले की फोरेंसिक टीम के वैज्ञानिक ओमप्रकाश व दरोगा सुरेंद्र सिंह ने करथिया गांव में सुभाष के घर का पांच घंटे तक निरीक्षण करके नमूने लिए थे। इन लोगों ने घटनास्थल से तमंचा व देसी रायफल से गोली चली या नहीं ये जांचने को उसकी नाल से नमूना लिया है। खोखे भी मौके से एकत्र किए हैं।
विज्ञापन

घर के दरवाजे व तहखाने के लोहे के दरवाजे पर सुभाष व उसकी पत्नी के हाथों व पैर के निशान उठाए गए हैं। मौके से एके 47 का खोखा भी बरामद किया गया है। टीम ने घटनास्थल से सादा गिट्टी व खून के नमूने भी लिए थे। जो विस्फोटक सामग्री मिली उसके नमूने मुरादाबाद से आई टीम को सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को वैज्ञानिक ने इस प्रकरण में पूरी रिपोर्ट तैयार कर नमूने उसमें संलग्न करके जांच के लिए लखनऊ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेज दिए हैं। सुभाष से मिले तमंचे व देशी रायफल को बैलेस्टिक जांच के लिए भेजा गया है।

बारूद को जांच के लिए आगरा की लैब में भेजा
मुरादाबाद से आए बम निरोधक दस्ते के प्रभारी अरुण कुमार ने सुभाष के घर से बरामद विस्फोटक सामग्री के नमूनों को जांच के लिए आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है। अरुण कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट आते ही पता चल जाएगा कि विस्फोटक सामग्री की तीव्रता कितनी है और उससे कितनी जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed